कोतवाली पुलिस द्वारा पकड़े गए वांछित हत्यारोपी के बारे में जानकारी देते एसएसपी डा. राकेश सिंह
मथुरा। थाना कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर वर्ष 2011 से हत्या के मामले में फरार चल रहे पांच हजार के इनामी को दबोचने में सफलता हासिल की है।
गत दस वर्षों में कोतवाली क्षेत्र में पुलिस किसी भी इनामी अपराधी पकड़ने में यह पहली सफलता है। इस मामले में जानकारी आज पुलिस लाइन स्थित सभागार में मीडिया को जानकारी देते हुए एसएसपी डा. राकेश सिंह ने बताया कि वर्ष 2011 में कोतवाली क्षेत्र के मानिक चैक बजरिया क्षेत्र में पंकज पुत्र बैकुण्ठ नाथ चतुर्वेदी व रिंकू पुत्र बैकुण्ठ नाथ चतुर्वेदी पर जानलेवा हमला हुआ था जिसमे गोली लगने से पंकज चतुर्वेदी की मौत हो गयी थी वहीं उसका भाई रिंकू घायल हुआ था। इस मामले में तत्कालीन प्रभारी द्वारा हमले में शामिल रंगा को जेल भेजा था वहीं तन्नू उर्फ तरूण चतुर्वेदी पुत्र मुक्की उर्फ मुखराम चतुर्वेदी तभी से फरार चल रहा था। कोतवाली पुलिस ने बीतीरात उसे मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली पुलिस ने इनामी युवक को जेल भेज दिया है।





