छाता। अपनी अस्मत गंवाने के बाद पुलिस के दरवाजे पर ठोकर खाकर थक चुकी महिला को न्यायालय मे जाकर न्याय मिला। अदालत ने पूरे मामले को गंभीरता से सुनने के बाद पुलिस को मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार पूनम देवी(परिवर्तित नाम) निवासी नगला थोक छाता के साथ गत 17 सितम्बर को रात्रि आठ बजे नामजदों ने घर मे घुसकर बारी बारी से बलात्कार किया था। पीडिता द्वारा शिकायत करने के बावजूद कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज नही किया था। उक्त मामले मे पीडिता के प्रार्थना पत्र पर अदालत ने सुनबाई करते हुये 156(3) सीआरपीसी के तहत थाना छाता को मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिये थे। न्यायालय के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच आरम्भ कर दी है।





