कोल्ड स्टोर की दीवार गिरने से तीन मजदूरों की मौत

मथुरा। थाना व कस्बा मांट क्षेत्र अंतर्गत एक कोल्ड स्टोर की दीवार का निर्माण होते समय दीवार गिर जाने से आज तीन लोगों की मौत हो गयी। दर्दनाक हादसे से पूरे गांव में शोक की लहर है। मरने वाले तीनों मजदूर थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

मिली जानकारी के अनुसार थाना मांट के नगला भीम स्थित एक कोल्ड स्टोर का निर्माण चल रहा था, जहां पर मजदूर दीवार बना रहे थे। इसी दौरान अचानक बरसात के चलते दीवार के गिरने से जहांगीर, शमशाद और बसंती नामक तीन मजदूर उसके नीचे दब गये, जिनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई तथा तीन अन्य मजदूर घायल हो गए। मजदूरों की मौत के बाद वहां ग्रामीणों का हुजूम लग गया। देखते ही देखते पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। सूचना पर पहुंची मांट पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा तथा घायल अन्य तीन मजदूरों को उपचार हेतु जिला अस्पताल में भर्ती कराया। समाचार लिखे जाने तक पुलिस जांच में जुटी थी। 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti