कोसीकलां पुलिस ने मारा अवैध असलाह फैक्ट्रियों पर छापा

 पत्रकार वार्ता में छापा मार कार्यवाही के दौरान दबोचे गए बदमाश एवं असलाहों के बारे में जानकारी देते एसएसपी डा. राकेश कुमार सिंह 

एक बदमाश को दबोचा, भारी मात्रा में असलाह बरामद 

मथुरा। कोसीकलां पुलिस ने बीतीरात ग्राम नगला उटावर में अवैध असलाह फैक्ट्रियों पर छापा मार कार्यवाही में एक बदमाश को दबोच लिया। उसके पास से भारी मात्रा में निर्मित अर्द्धनिर्मित असलाह व असलाह बनाने वाले उपकरण बरामद किए हैं। एसएसपी ने छापामार कार्यवाही में गई पुलिस टीम को पांच सौ रुपए का ईनाम देने की घोषणा की है। 

बृहस्पतिवार को पुलिस लाइन स्थित सभागार में प्रेसवार्ता के दौरान एसएसपी डा. राकेश कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि विगत समय से कोसीकलां क्षेत्र में अवैध असलाह फैक्ट्रियों में अवैध असलाह बनाने की खबर निरंतर मिल रही थी। बुधवार की रात पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी छाता तथा कोसीकलां पुलिस अवैध फैक्ट्रियों के ठिकानों पर गए, वहां घेराबंदी करके बदमाशों से मुठभेड़ हुई। बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग भी की लेकिन जवाबी फायरिंग के दौरान पुलिस के हत्थे एक बदमाश हत्थे चढ़ गया। उक्त बदमाश द्वारा बताई गई चार फैक्ट्रियों को पुलिस पूरी तरह नष्ट कर दिया तथा फैक्ट्रियों से एक अदद तमंचा मय कारतूस, 25 अर्द्धनिर्मित असलाह व नाल विभिन्न बोर के, चार असलाह बनाने वाले उपकरण बरामद हुए। बदमाश ने अपनी शिनाख्त फारूख पुत्र खुर्शीद निवासी नगला उटावर थाना कोसीकलां के रूप में की है। पुलिस ने धारा 3/25 शस्त्र अधिनियम, धारा 147, 148,149,307 के तहत जेल भेजा है। 

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti