प्रदर्शन कर एसडीएम को पीड़ितों ने दिया ज्ञापन
मथुरा। जनपद के बेरोजगार युवक युवतियों को नौकरी का झासा देकर करोड़ों रूपयें की ठगी करने वाली संस्थान के विरूद्ध मंगलवार आज सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण क्षेत्र के नौजवानों युवक युवती सड़क पर उतर आये और उन्होंने संस्थान के विरूद्ध नारेबाजी करते हुए जिला प्रशासन से उक्त संस्थान के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए उनकी पैसे वापस दिलाये जाने की माॅग की।
विदित हो कि जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों में कुछ लोगों ने सेन्ट पीटर एण्ड मदर टैरेसा चिल्डन एजूूकेशन नामक संस्थान का फर्जी गठन कर हजारों बेरोजगारों को नौकरी का साझा देकर उन्हें फर्जी नियुक्त पत्र देते हुए करोड़ों रूपयें एकत्रित कर लिये। संस्थान ने युवक युवतियों को नियुक्त पत्र देने के साथ ही एक दो महीने तो वेतन भी दिया लेकिन इसके बाद उन्हें वेतन देने के नाम पर आना कानी करने लगे। जब धीरे धीरे वेतन नहीं मिलनें से परेशान लोग कम्पनी के संचालकों पर दवाव बनाने लगें तो संस्थान के लोग कार्यालय बन्द कर भाग गये। संस्थान ने 10-20 लोगों को नहीं हजारों लोगों से मोटी धनराशि लेकर उन्हें धोखा दिया हैं। तो सभी ठगी के शिकार हुए युवक युवतियां एकजुट हो गये और बेरोजगार संघर्ष समिति का गठन कर संस्थान के विरूद्ध चरणवृद्ध आन्दोलन शुरू कर दिया। डीएम की अनुपस्थिति में एसडीएम को ज्ञापन देकर कार्यवाही नहीं होने पर भूख हड़ताल की चेतावनी दी हैं।
ज्ञापन में कहा कि इस संस्था के अध्यक्ष की अब तक प्रशासन ने गिरफ्तारी क्यों नहीं की और हम लेागों ने अगर आत्महत्या कर ली तो जिम्मेदार कौन होगा? तमाम लोग, नेता, मंत्री और जनप्रतिनिधियों से शिकायत के बाद भी कुछ नहीं हुआ है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि प्रशासन और पुलिस किसी के दबाव में है। पीड़ितों का भरोसा प्रशासन से उठ रहा है। आज तक रिपोर्ट के बाद भी कार्यवाही नहीं हुयी है। आरोपी देवेन्द्र कुमार पुत्र देवी सिंह निवासी मगोर्रा की संपत्ति की जांच और गिरफ्तारी होनी चाहिये और उनका पैसा वापिस मिलना चाहिये। ठगी की शिकार शेरगढ़ के खुशी गांव निवासी अंजू ने बताया कि कोसीकलां निवासी एक युवक ने नौकरी दिलाने के लिए पांच लाख रुपए की मांग की थी उसने बिना पति को बताए खेत गिरवी रखकर पांच लाख रुपए उक्त युवक को दिए जो अब रुपए लेकर फरार हो गया है। प्रदर्शन कर ज्ञापन देने वालों में देवकीनंदन, दिनेश कुंतल, अंजू देवी, प्रमोद कुलश्रेष्ठ, अरूनेश यादव, जितेन्द्र भगंदर, प्रदीप शर्मा, गौरव ब्यास, जयंती यादव, लोकेश शर्मा, पुनीत मित्तल, नेहा अग्रवाल मौजूद थे। ज्ञापन डीएम के न मिलने पर एसडीएम सदर को दिया गया।





