क्रिसमस की तैयारियों में जुटे ईसाई समाज ने चर्चो में मनाया व्हाइट गिफ्ट संडे

31 दिसम्बर को प्रभु यीशु के लिए होगा दान-पुण्य

मथुरा। प्रभु यीशु ने जो साल भर भक्तों पर अपनी कृपा रखी उसका आभार इसाई समाज ने चर्चो में व्हाइट गिफ्ट संडे मनाकर किया। प्रभु यीशु के बताए रास्ते पर चलने का संदेश दिया और इसी के साथ क्रिसमस की तैयारियां शुरू हो गई। 31 दिसंबर के लिए लोगों ने दान-पुण्य किया। मथुरा के सेंट्रल मेथोडिस्ट चर्च में व्हाइट गिफ्ट संडे का आयोजन था इसलिए सब कुछ सफेद सफेद नजर आ रहा था। सेंट्रल मेथोडिस्थ चर्च की महिला शाखा ने चर्च की कमान संभाली। चर्च को सफेद सजाया गया था और महिलाएं भी सफेद वस्त्र पहनकर आयीं थीं। दान भी सफेद लिफाफों में किया गया। रुठ मोजिज ने प्रवचन करते हुए प्रभु यीशु के बताए रास्ते पर चलने का संदेश दिया। महिलाओं ने भजन किए और बच्चों ने गाने गाकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। मुरसान, वृंदावन, मथुरा के चर्च के पास्टर का स्वागत किया गया। प्रभु यीशु के प्रति आभार व्यक्त किया। समाज 31 दिसंबर को जमकर दान पुण्य करता है इसके लिए समाज द्वारा रविवार को दान किया गया। संचालन महिला शाखा की अध्यक्ष रश्मि सिंह ने किया। इस दौरान पास्टर विजेंद्र सिंह, देशराज पाॅल्शन, पास्टर अरुण मोजिज, अनीता, आकांक्षा, सोनिया आदि उपस्थित थे। वृंदावन में चर्च में बच्चों ने बाइबल पड़ी और सबको प्रभु यीशु के बताए मार्ग पर चलने का संदेश दिया। पादरी ने प्रार्थना सभा कर सभी के लिए खुशहाली मांगी। सीएफसी चैराहा स्थित मैथेडिस्ट चर्च में व्हाइट गिफ्ट संडे कार्यक्रम किया गया। यूथ विंग की सुप्रीत होंटल ने प्रभु के बताये मार्ग पर चलने की आह्वान किया। पादरी अरुण मोजिज ने प्रार्थना सभा की। कार्यक्रम में आश्रिता मैसी, आइएम डेविड, मोहनी डेविड, रोबिन जैकबरान, शालिनी राम, दिलीप राज, दीपक अब्राहम, अनूप अब्राहम, मोदी सहारा आदि उपस्थित थे। 

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS




Mediabharti