क्षत्रिय सभा का 78वाॅ वार्षिक सम्मेलन पूर्व मंत्री ने की शिरकत

मथुरा। ब्रज मंडल क्षत्रिय राजपूत महासभा उ0प्र0 राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली का 78वाॅ वार्षिक दो दिवसीय सम्मेलन जनपद के ग्राम उस्फार में सम्पन्न हुआ। जिसमें सभा ने 77वर्ष पूरे कर 78वें वर्ष में प्रवेश करने पर हर्ष जताया। कार्यक्रम में भरतपुर, धौलपुर, अलवर, जयपुर, राजस्थान, पलवल, बल्लभगढ, फरीदाबाद, आगरा अलीगढ़, कासंगज बुलन्दशहर के हजारों प्रतिनिधियो ने भाग लिया। कार्यग्क्रम के मुख्य अतिथि अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अघ्यक्ष पूर्वकेन्दीय मंत्री व सांसद अमेठी नरेश डा0 संजय सिंह थे। श्री सिंह ने सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए कहा कि अब समय आ गया है कि हमें क्षत्रिय समाज में कन्या भू्रण हत्या, दहेज, जुआ शराब, सट्टे तथा मृत्यु भोज जैसी कुरीतियों को समाप्त करना होगा।ं जिससें क्षत्रिय समाज का उत्थान हो सकें और विभिन्न लोगों का पैंसा समाज के युवाओं को शिक्षित करने व उन्हें पालन पोषण के साथ साथ समाज के विकास में काम आ सकें। श्री सिंह ने कहा कि आज के समय में क्षत्रिय समाज को अपनी ताकत को एकत्रित कर आज के राजनैतिक हालातों में अपने गौरवशाली इतिहास को दौहराना होगा। कार्यवाहक राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. शिवराम गौड़ व उपाध्यक्ष युवा ़क्षत्रिय महासभा, महावीर सिंह रजावत, राष्ट्रीय महासचिव युवा, आरक्षण विरोधी प्रकोष्ठ प्रमुख बीएस त्रिपाठी गौरखपुर, शैलेन्द्र दुबें दिल्ली, प्रदेश अध्यक्ष दिल्ली इन्जी0 एसके सिंह, शशि प्रभा चैहान, रचना सैगर, प्रिया राजपूत, रामवीर सिंेह भदोरिया, ठाकुर सतेन्द्र सिंह, मेघश्याम सिंह, महाराज सिंह, धर्मपाल सिंह सौलकंी, भूमपेन्द्र सिंह राजपूत, अजय सिसोदिया, जितेन्द्र सिंह एवेकेट, नन्दन सिंह, धर्मसिंह नौगाॅव, ब्रजेन्द्र सिंह, अशोक प्र्रताप सिंह, योगेश जादौन, अटल सिंह, मोहन सिंह राजपूत, संयोजक ब्रज मंडल क्षत्रिय राजपूुत महासभा, चन्द्रशेखर सिंह, मुकेश सिकरवार ने सभा को सम्बोधित करते हुए समाज क समान्तरण संगठन के नाम पर समाज विरोधी गद्दारों को सबक सिखाने का आव्हान किया। सम्मेलन में कुरीतियों के खिलाफ संकल्प के साथ अगलें वर्ष के लिए कार्यवाहक के रूप में मोहन सिंह राजपूत को सयांजक खजान सिंह जशावत अध्यक्ष, ठा. रतन सिंह जतीपुरा को सर्वसम्मिति से कोषाघ्यक्षा चुना गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि सांसद संजय सिंह का महामंत्री थानसिंह के नेतृत्व में चैमुहा, अल्लेहपुरी, छटीकरा, आदि क्षेत्रों में विभिन्न कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया गया।

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS




Mediabharti