मथुरा। सर्वजातीय सघर्ष समिति तहसील कमेटी अड़ीग व ब्रजमंडल क्षत्रिय राजपूत महासभा द्वारा स्वामी विवेकानन्द जयन्ती के अवसर पर आर्य समाज मन्दिर अड़ीग के प्रागण में मनाया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय महासचिव मोहन सिंह राजपूत ने कहा कि सैकडों वर्ष पूर्व अमेरिका में युवा भारत की हैसियत से पेश होते हुए स्वामी विवेकानन्द ने भारत को विश्व गुरू बनाने का आव्हान किेया था। विवेकानन्द जी उस समय टैक्नौलौजी एवं इन्जीयरिंग कालेजों की स्थापना के समर्थक थे। अड़ीग तहसील सन 1834 से 1868 तक रही है इसका पुराना भवन आज भी मौजूद हैं। जिसमें सांेसायटी चलती है अग्रेंजों ने 1874 में इसे मथुरा जनपद से ही अलग कर दिया अतः अड़ीग को पुनः तहसील बनाये जाने से इसका पुराना स्वरूप वापस आयेगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व विद्यायक ज्ञानेन्द्र स्वरूप तथा संचालन ठाकुर पदम सिंह ने किया। कार्यक्रम में लाल सिंह कर्दम, पप्पू ठाकुर, परमीराम, दिनेश यादव, सत्य प्रकाश गर्ग, रामकिशन दरोगा, ठाकुर टुण्डर सिंह, रूपचन्द्र, नेमसिंह बघेल, नवल सिंह सैनी आदि कार्यकर्ताओं ने स्वामी विवेकानन्द को अपने श्रद्वा सुमन अर्पित किये।





