भूल से भी कोई भूल होना
मथुरा। नवादा स्थित संत निरंकारी सत्संग भवन में संत निरंकारी सेवादल ने विश्व व्यापी क्षमा याचना दिवस मना कर वर्ष भर जाने अनजाने हुई गलतियों के लिए निराकार प्रभु से प्रार्थना करते हुऐ कहाकि भूल से भी कोई भूल होना। इस अवसर पर संत निरंकारी सेवादल के सदस्यों ने शिक्षक मोहन सिंह के नेत्रत्व में शारीरिक करतब एवं पी0टी0 परेड़ कर मार्चिग गीत प्रस्तुति करते हुऐ कहा कि ना हिन्दु ना सिक्ख ईसाई ना हम मुसलमान है, मानवता है धर्म हमारा हम केवल इंसान है’। सहायक शिक्षक अशोक दयालु और योगेश उमेश ने निराकार प्रभु को हाजिर नाजिर मानते हुऐ प्रार्थना कराई’ तूही आन मेरी तू ही शान मे रीतू ही जीवन है तू ही प्राण। जिला संयोजक हरविन्द्र कुमार ने कहाकि निरंकारी सेवादल वर्ष भर विभिन्न सत्संग कार्यक्रमो ंऔर संत समागम पर अपनी निःस्वार्थ सेवाऐ ंअर्पित करते हुऐ भी श्रेय अपने सद्गुरू बाबा हरदेव सिंह महाराज देते हैं। और जाने अनजाने में हुई गलतियो ंहेतु क्षमा याचना करते हैं। ऐसे कार्यक्रम विश्व की सभी निरंकारी शाखाओ ंमें आयोजित किये गये हैं। चरण स्पर्श करने वाले बच्चो ंको शाबासी नववर्ष के प्रथम दिन घर घर जाकर अपने से बड़ों के चरण स्पर्श करने वाले बच्चों को शाबाशी देते हुऐ किशोर स्वर्ण ने कहाकि निरंकारी बाबाजी की शिक्षा बाल उम्र सेही अपनाने योग्य है। ब्रह्मज्ञान की सौगात का दिखा असर नववर्ष के प्रारम्भ से पूर्व आगरा की जोनल इंचार्ज माता कान्ता निरंकारी द्वारा प्राप्त सद्गुरू की इनायत’’ब्रह्मज्ञान की सौगात का असर रविवार को देखा गया। नये जिज्ञासुओं ने बढ़चड़ कर निरंकारी सत्संग मे ंभागीदारी की। इनका रहा सहयोग सत्संग मे ंहरविन्द्र कुमार, मोहन सिंह, अशोक दयालु, योगेश, उमेश, बाॅबी, राम, आंशु, पवन, भगत कैलाश चन्द, विसंम्बर तथा मीडिया प्रभारी किशोर स्वर्ण का सहयोग रहा।





