मथुरा। पुष्प बिहार काॅलोनी वार्ड संख्या 24 के स्थानीय निवासी पप्पन गौतम के निवास पर स्थानीय लोगों की बैठक में चेयरमैन मनीषा गुप्ता का विरोध किया गया। लोगों ने कहा कि वे जनता को विकास के नाम पर गुमराह कर रही हैं। बगैर क्षेत्रीय सभासद के नाली व इण्टरलाॅकिंग निर्माण कार्यों का लोकार्पण नैतिकता के आधार पर गलत है। इस तरह के कार्यक्रमों में क्षेत्रीय सभासद का होना अनिवार्य होता है क्योंकि वही क्षेत्र की समस्याओं का निस्तारण करवाता है। चेयरमैन कुछ छुटभैये नेताओं को साथ लेकर विकास कार्यों की घोषणाएं करती हैं, जबकि जमीनी हकीकत यह है कि कालोनी की जनता आज भी वर्षों से पेयजल संकट व गंदगी से जूझ रही है। चेयरमैन ने यहां कोई सुविधा नहीं करायी है। बैठक में उपस्थित लोगों ने चेयरमैन की घोर निंदा की। इस अवसर पर अशोक कुमार, अनिल कुमार, बिहारीलाल, गोपाल सैनी, उमेशचंद, प्रदीप कुमार, बबलू सैनी, कीर्ति सैनी, विवेक शर्मा, हनीफ खान, भूपेन्द्र ठाकुर आदि मौजूद थे।





