मथुरा। खण्ड विकास अधिकारी नन्दगाॅव सच्चे लाल ने अपनी विज्ञप्ति में अवगत कराया है कि क्षेत्र पंचायत नन्दगाॅव की बैठक दिनांक 30 मार्च 2015 को प्रातः 11ः00 बजे से अध्यक्ष क्षेत्र पंचायत नन्दगाॅव वीरेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में विकास खण्ड नन्दगाॅव के सभागार मेे आयोजित होगी। उन्होंने विकास खण्ड नन्दगाॅव से सम्बन्धित सभी ग्राम प्रधानों, क्षेत्र पंचायत सदस्यों से अपने प्रस्ताव सहित बैठक में भाग लेने की अपील की है।





