
मथुरा। उत्तर प्रदेश खत्री सभा का प्रथम अधिवेशन 11 व 12 अप्रैंल को छटीकरा वृन्दावन रोड स्थित रूक्मणि मन्दिर के सामने होगा। सभा के प्रदेश अध्यक्ष अचल मल्हौत्रा एडवोकेट ने बताया कि खत्री समाज के विकास के लिए सभा द्वारा 11 सूत्रीय एजेन्डा तैयार किया गया हैं। खत्री समाज का भारत के शहरी विकास में अभूतपूर्व योगदान रहा हैं। इसके वावजूद समाज को योगदान के अनुरूप उचित सम्मान जनक लाभ अभी तक नहीं मिल सका हैं। ऐसे मे आवश्यकता है कि इस समाज को संगठित किया जाये और जनसेवा के कार्यक्रमों अन्तर्गत समाज के उत्थान को लिए 13 विन्दूओं पर फोकस कर गतिविधियों को आगे बढ़ाया जाये। उन्होंने बताया कि सत्ता में खत्री समाज की उचित भागीदारी, समाजसेवियों की सार्वजनिक अभिनन्दन, राजकीय पुरूस्कारों के लिए प्रयास, खत्री हैल्प मिशन, भारत दर्शन, देश का भ्रमण, लखनऊ में उच्चस्तरीय खत्री अतिथि ग्रह का निर्माण आदि संस्था के कार्य क्षेत्र में हैं। उन्होंने समाज के लोगों से अधिक से अधिक भागीदारी कर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील हैं। श्री मल्हौत्रा ने बताया कि सम्मेलन में विधान सभा व विधान परिषद में खत्री समाज के विद्यायक, जिला परिषद व नगर पालिकाओं के प्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किया गया हैं। लखनऊ मध्य से विद्यायक रविदास मल्हौत्रा, लखनऊ पूर्व से विद्यायक गोपाल टंडन, कानपुर से सतीश महाना, अजय कपूर, मुरादाबाद से संजय कपूर आदि के भाग लेने की संभावना हैं।






Related Items
सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS