मथुरा। जनपद में चल रही खाद की किल्लत से किसान बुरी तरह परेशान है। जगह जगह खाद की ब्लैक हो रही है और किसानों को बाजिब मूल्य पर खाद उपलब्ध नहीं है। खाद की किल्लत से परेशान किसानों ने आज छटीकरा क्षेत्र में और चैमुंहा में सड़क जाम करने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने समझा बुझाकर किसानों को मना लिया। किसानों का कहना था कि यूरिया और डीएपी खाद नहीं मिलने से किसान फसल नहीं बो पा रहे। जिला प्रशासन और समाजवादी पार्टी भी किसानों को खाद दिलाने की घोषणा कर चुकी है लेकिन किल्लत के चलते कुछ भी नहीं हो पा रहा है। किसानों में सरकार के प्रति भारी आक्रोश है। किसानों को खाद न मिलने में वह बेहद परेशान है। जिला प्रशासन द्वारा कई दिन बीत जाने के बाद भी खाद को लेकर गंभीरता से कोई कार्य नहीं किया जा रहा है। वहीं किसानों ने ये भी आरोप लगाया है किया क्षेत्रीय सहकारी समितियों ब्लैक में खाद बेच रही हैं और जिला प्रशासन किसानों को खाद मुहैया कराने को लेकर किसानों की समस्या पर गंभीर न होकर लापरवाही बरत रहा हैं। जिससे किसान बेहद परेशान है।





