खायरा में चौपाल लगाकर डीएम ने सुनी ग्रामीणो की समस्याऐ

मथुरा । छाता ब्लॉक के गॉव खायरा में सायं 4 बजे ग्रामीणो की चौपाल लगा कर रामलीला मैदान में समस्याये सुनी। समस्याओ को सभी विभाग के अधिकारियो को निस्तारण के कडे निर्देष दिये। गॉव खायरा के प्रधान प्रतिनिधि पूरन लाल पाण्डेय, मुकेष पाण्डेय आदि ने अधिकारियो का माला दुपटटा पहना कर स्वागत किया और स्म्रति चिंन्ह भेट किये। म्ंागलवार को डीएम निखिल चन्द षुक्ला व एसएसपी बबलू कुमार ने गॉव खायरा में भदावल, आजनौक,करेहला खायरा व पिसावा के ग्रामीणो की समस्यायें सुनने पहुचे। गॉव पिसावा के पूर्व प्रधान जगदीष जादौंन ने खायरा पिसावा व पिसावा से लौधौली आजनौक की सडको की मरम्मत कराये जाने की मांग की। खायरा के कन्हैया लाल ने बिजली व्यवस्था ठीक कराये जाने,पूरन लाल पाण्डेय,  ने जल निगम की बोरिंग ठीक कराये जाने, अनाथो के लिये लोहिया आवास बनाये जाने व मास्टर डोरीलाल शर्मा ने बठैन ड्रेन में दोनो ओर दीवार लगाने,संगम कुण्ड व सौभरी इन्टर कॉलेज में व्रक्षारोपण कराये जाने,ग्राम समाज की भूमि से व चकरोडो से अवैध कब्जे हटवाने, राषन वितरण ठीक ढग से कराने,व्रद्धा पेंषन दिलवाये जाने आदि समस्याओ को ग्रामीणो ने अधिकारियो के सामने रखा गया। इस मौके पर एसडीएम राजेष कुमार,सीओ पीयूष कुमार,तहसीलदार अमित कुमार गुप्ता,कोतवाल सूर्यभान सिंह, सीडीओ, डीपीआरओ,सीएमओ,जलनिगम,सिंचाई,बिजली आदि सभी विभागो के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti