खायरा में होली महोत्सव से पूर्व हुयी यमुना मुक्ति को बडी जन सभा

    

यमुना की रक्षा के लिये ब्रज के हर बच्चे बच्चे ने अपनी कमर कस ली है। ब्रजवासियों, यमुना भक्तों को अब इन्तजार है कि कब वह यमुना मैया को लाने के लिये दिल्ली के लिये कूच करें। यमुना मुक्ति को लेकर खायरा गांव में होली महोत्सव से पूर्व एक बडी जन सभा का आयोजन किया गया जिसमें हजारों ब्रजवासियों द्वारा भाग लिया गया। इस जनसभा मे मुख्य अतिथि के रूप में बरसाना के विरक्त संत श्री रमेश बाबा महाराज पधारेें। इस सभा में हजारों ब्रजवासियों के साथ साथ दिल्ली के आप पार्टी से विधायक महेन्द्र यादव, कथा वाचक श्री देवकी नन्दन जी महाराज, कथावाचक श्री मुरलिका जी, श्री बद्रीश जी महाराज, श्री राम जी लाल शास्त्री जी महाराज आदि उपस्थित रहें। श्री रमेश बाबा महाराज ने उपस्थित लोगो से कहा कि आप सभी सौभरि ऋषि के वंशज हो जिन्होने यमुना जी के अन्दर तपस्या की थी। इसलिये आप सभी से कहने कि भी आवश्कता नहीं कि यमुना के लिये आप सहयोग करों आप सभी अपने कर्तव्य का पालन करते हुये यमुना मुक्ति के लिये 15 मार्च को बढ चढ कर सहयोग करों। उन्होन कहा कि ब्रजवासियों के दृढ संकल्प से यमुना ब्रज में पुनः वापस आकर ही रहेगी। 

श्री देवकी नन्दन जी महाराज ने कहा कि श्री रमेश बाबा महाराज के सानिध्य में 15 मार्च को चलने वाली यमुना मुक्तिकरण पदयात्रा में 24 घंटे तन मन धन से हर प्रकार साथ रहूँगा। उन्होने कहा कि यमुना की सेवा बडे भाग्य से प्राप्त होती और इस स्वर्णिम अवसर को हम को जाने नहीं देना है। 

साध्वी देवी मुरलिका जी ने कहा कि यमुना ब्रजवासियों की मां है और मां की रक्षा के लिये पुत्रों से कहने की आवश्यकता नहीं पुत्र का धर्म बनता है  िकवह अपनी मां की रक्षा के स्वयं आगे आये और हर कुर्बानी के लिये तैयार रहे। 

दिल्ली के आप पार्टी से विधायक महेन्द्र यादव ने कहा कि यमुना की समस्या से भी परेशान है उन्होने कहा कि हम दिल्ली में यमुना की समस्या को हल करने के लिये हर संभव प्रयास करेगें। 

श्री बद्रीश महाराज ने कहा कि यमुना बिना ब्रज सूना है। यमुना से ही ब्रज की पहचान है इसलिये हमें ब्रज की पहचान को पुनः वापस लाने के लिये अब बडें संघर्ष की आवश्यकता है। 

खायरा गांव के ब्राह्मणों द्वारा अपने 52 गांव की तरफ से अभियान को समर्थन देते हुये बडी संख्या में पदयात्रा में सम्मिलित होने का संकल्प लिया। 

इस अवसर पर यमुना मुक्तिकरण अभियान के राष्ट्रीय सचिव सत्येन्द्र सिंह, राज शर्मा , ब्रजमोहन, हेमन्त कृष्ण मनोज चैधरी, हरीश  आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहें। 

मथुरा में अभियान के कार्यालय का हुआ उद्घाटन 

यमुना मुक्तिकरण अभियान को मथुरा शहर में अन्तिम चरण में और तीव्रता देने के लिये यमुना मुक्तिकरण अभियान द्वारा मथुरा के छत्ता बाजार में अभियान के मथुरा शहर के कार्यालय का उद्घाटन किया गया। अभियान का उद्घाटन करने पहुॅचे गोपाल वैष्णव पीठ के पीठाधिश्वर श्री श्री 108 श्री पुरूषोत्तम लाल जी महाराज का माल्यार्पण अभियान के राष्ट्रीय महासचिव हरेश ठेनुआ एवं उद्यन शर्मा द्वारा किया गया। कार्यालय का उद्घाटन कार्यक्रम में दीप प्रज्वलन श्री श्री पुरूषोत्तम लाल जी महाराज एवं श्री गोपेश्वर नाथ चतुर्वेदी द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। श्री श्री 108 पुरूषोत्तम लाल जी महाराज ने चतुर्वेदी समाज से आह्वन किया हम यमुना पुत्र कहलाते है। हमारा दायित्व बनता कि हम श्री यमुना महारानी के रक्षा के लिये अपनी पूरी शक्ति और सामर्थ के साथ यमुना बचाने की मुहिम में भाग ले। 15 मार्च को कोसी से दिल्ली तक जाने वाली पदयात्रा में चतुर्वेदी समाज को बढचढ कर भाग लेना होगा। श्री गोपेश्वर नाथ चतुर्वेदी ने बताया कि यमुना मुक्ति को लेकर मथुरा के ब्रजवासियों में और खासकर चतुर्वेदी समाज में खासा उत्साह है। इस बार 15 मार्च की पदयात्रा में मथुरा से भारी संख्या में लोग पदयात्रा में सम्मिलित होगें। अभियान के राष्ट्रीय महासचिव हरेश ठेनुआ एवं पं. उद्यन शर्मा ने कहा कि गर्ग संहिता के अनुसार यमुना सात समुद्रों की माँ है। यमुना महारानी यदि प्रसन्न हो तो सात समुद्र और सात द्वीप से घिरी इस पृथ्वी का राज्य प्रदान करने वाली है और कुपित होने वह यह सब छीन भी सकती है। हम सभी को यमुना के महात्म को समझना होगा तभी हमें अपने कर्तव्य का सही बोध  होगा । आज हमारा परम धर्म और कर्तव्य है कि हम यमुना की रक्षा के लिये हर संभव प्रयास करें। 

यमुना मुक्तिकरण अभियान के प्रदेश संयोजक श्याम चतुर्वेदी ने कहा कि 15 मार्च को कोसी से प्रारम्भ होने वाली यमुना मुक्तिकरण पदयात्रा में सभी पदयात्रियों की रहने, खाने, पीने, आदि सभी की व्यवस्थायें पूर्णतः निशुल्क है। उन्होने लोगो से अपील की इस पदयात्रा में भारी संख्या में भाग ले। 

अभियान के जिला कार्यकारी अध्यक्ष पंकज चतुर्वेदी ने कहा कि लोगो की सुविधा के लिये अभियान द्वारा अलग अलग क्षेत्र में कार्यालय खोले गये है। जिसमें पदयात्रा में चलने वाले यमुना भक्त अपना पंजीकरण करा सकते है। 

इस अवसर पर रामदास चतुर्वेदी, गोवर्धन चतुर्वेदी, राजेन्द्र सक्सैना, अनिल शास्त्री, दीपक शास्त्री, कुंजबिहारी चतुर्वेदी, रमेशचन्द्र पाठक आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

फतेहपुर सीकरी के सांसद बाबूलाल चैधरी से मिले यमुना मुक्तिकरण अभियान के पदाधिकारी 

यमुना मुक्तिकरण अभियान की युवा शाखा के प्रदेश सहसंयोजक अजय सिकरवार द्वारा भाजपा के फतेहपुर सीकरी से सांसद बाबूलाल चैधरी से मुलाकात की। अभियान के अजय सिकरवार जी द्वारा सांसद जी को यमुना के विषय से पूर्णरूप से अवगत कराते हुये 15 मार्च 2015 को होने वाली यमुना मुक्तिकरण पदयात्रा की जानकारी दी। इसके साथ उन्होने सांसद महोदय से अनुरोध किया कि वे यमुना के मुद्दे को जोरदारी के साथ संसद में उठाये। सांसद बाबूलाल चैधरी ने कहा कि वे यमुना के मुद्दे को संसद में उठायेगें। यमुना की समस्या को प्रभावी ढंग से प्रधानमंत्री जी तक पहुॅचायेगें। उन्हाने भरोसा दिलाया कि पदयात्रा में सफलता शीघ्र ही प्राप्त होगी। हम लोग प्रयास में लगे हुये है। उन्होने यह भी कहा कि वे खुद इस पदयात्रा में सम्मिलित रहेगें। 

लोगो में बढ रहा उत्साह 

यमुना मुक्तिकरण अभियान की यमुना मुक्ति के लिये आगामी 15 मार्च 2015 की पदयात्रा के अब सिर्फ 4 दिन शेष है। यमुना मुक्तिकरण अभियान द्वारा तैयारियों को अन्तिम रूप प्रदान कर दिल्ली कूच की तैयारियाँ और तेज कर दी है। अपनी यमुना मैया को बचाने के लिये उसके लाल उत्साहित है और उमंग से भरे हुये है। एक ओर अभियान के प्रचार रथ तेजी से गांव गांव घूम रहे है वहीं दूसरी ओर अभियान के पदाधिकारी दिनरात एक मेहनत कर रहे। यमुना मुक्तिकरण अभियान को मथुरा शहर से भारी समर्थन प्राप्त हो रहा अभियान के राष्ट्रीय सचिव पंकज शास्त्री द्वारा मथुरा शहर में जन संर्पक पदयात्रा में सम्मिलित होने का आह्वन किया जा रहा है। उनके द्वारा चैबिया पाड़ा, छत्ताबाजार, विकास बाजार, डैम्पीयर नगर, कृष्णा नगर, महोली रोड, गोर्वधन चैराहे , हाइवे क्षेत्र, चैक बाजारा आदि क्षेत्रों में जन संपर्क किया गया। ब्रजवासी यमुना मुक्तिकरण पदयात्रा में सम्मिलित होने के लिये उत्साहित है। 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS

  1. Agra Battles Water Crisis As Yamuna Is Highly Polluted




Mediabharti