मथुरा। थाना राया के ग्राम खिरारी में शनिवार की रात लगभग आधा दर्जन बदमाशों ने तीन घरों में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। इस दौरान एक ग्रामीण के जागने पर उसके साथ मारपीट कर घायल कर दिया। बल्देव रोड पर ग्राम खिरारी में शनिवार रात्रि चोरों ने रवि व सोबरन के घर को निशाना बनाया और उसके बाद वे अमर सिंह के घर पहुँच गए। इसी बीच अमर सिंह की आँख खुल गयी वो कुछ समझ पाता इससे पहले ही चोरों ने उसे पीटना शुरू कर दिया और भाग खड़े हुए। ग्रामीणों के अनुसार चोर हजारों रुपये की नकदी व मोबाईल आदि सामान ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तलाश की लेकिन चोरों का कोई पता न चला। घटना के सम्बन्ध में तहरीर दी गयी है।





