मथुरा । छाता के ग्राम पंचायत सांखी के प्राथमिक विद्यालय पर राशन की नवीन दुकान हेतु 17 दिसम्बर को 11.30 बजे खुली बैठक आयोजित हुई। जिसमें गा्रम प्रधान कृपालसिंह की अध्यक्षता में गांव के ही मीरा देवी पत्नी वेदपाल के नाम राशन डीलर का प्रस्ताव पास किया गया। बैठक में सेकेट्री विकास उपाध्यय, महेशचन्द, एडीओ देवीचरन, लेखपाल ऋषिपाल, महाराजसिंह, महाबीर, श्यामसिंह, खचेरा, गिर्राज, बच्चू, गांव के गणमान्य लोग मौजूद रहें।





