मथुरा। दीपावली पर्व को लेकर बाजारों में विद्युत सजावट की सामग्री की भी भारी दुकाने लगी हैं। जहां चाइना की झालर बल्ब तथा विशेष रौशनी की वस्तुएंे बिक रही है साथ ही लक्ष्मी-गणेश की झालरें तथा लक्ष्मी-गणेश की विद्युत प्रतिमाएं भी बाजारों में आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। जिससे दुकानदरों के यहां ग्राहकों की भीड़ बनी हुई है। इस बार बाजार में चाइनीज आइटमों की भारी भीड़ लगी है। हालांकि चाइनीज आइटम ज्यादा महंगे नहीं हैं लेकिन सौ रूपये से कम में किसी भी विद्युत आइटम नहीं मिल पा रहा है।





