मथुरा। गोवर्धन कस्बा क्षेत्र अंतर्गत खेत पर कपास बोदने जाते समय पांच लोगों ने एक ग्रामीण पर लाठी, बंदूक से फायरिंग कर उसे जख्मी कर दिया। घायल के भतीजे इकबाल हुसैन पुत्र रसूला निवासी देवसेरस ने गोवर्धन थाने पर घटना की रिपोर्ट दर्ज करायी है, जिसमें कहा गया है कि आज कालू उर्फ असलूप पुत्र सुब्बन सुबह आठ बजे खेत पर कपास गुदाई करने जा रहा था तभी शौकत, इस्सार, इसलूप पुत्रगण पहलवान, जाकर पुत्र प्रताप, जफरू पुत्र दीनू, आजाद पुत्र पिलूआ, इसलाम पुत्र सुम्मेर खां, सद्दाम पुत्र इसलाम, प्रताप पुत्र सेता, अरशद उर्फ कोचू पुत्र कालू सभी निवासीगण देवसेरस ने एकराय होकर लाठी, डण्डों और बंदूकों से लैस होकर जान से मारने की नीयत से मेरे चाचा के सिर पर गोलियां मार दी जिससे वह घायल हो गये। मौके पर मेरा भाई परमाल मौजूद था, जिसने इस घटना को देखा है। घायल को चिकित्सा के लिये अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पंहुच गयी।





