
चक्रलेश्वर के तीन कौडी आश्रम में सजे ठाकुर जी के विग्रह
गोवर्धन। गिर्राज धाम गोवर्धन में गंगा दशहरा पर्व के मौके पर विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों के बीच मनाया गया। कस्बे के चक्लेश्वर स्थित तीन कौडी आश्रम में महंत हरीदास बाबा के निर्देशन में प्रातः ठाकुर जी का अभिषेक कर अद्भुत श्रंगार किया गया वहीं दोपहर को ठाकुर जी का भोग लगाकर भव्य भण्डारे का आयोजन किया गया। जिसमें सैकडों साधु संतो ने प्रसाद ग्रहण किया। वहीं गिर्राज महाराज की सप्तकोसीय परिक्रमा में राधाकुण्ड मार्ग पर दौलत राम रयात चैरीटेबल ट्रस्ट ने शर्बत प्याऊ लगाकर गिर्राज धाम में गिर्राज महाराज की परिक्रमा करने आये हजारों परिक्रमार्थियों का गला तर कर पुण्य अर्जित किया। परिक्रमा मार्ग में अनेको भक्तों ने शर्बत आदि की प्याऊ लगाकर पुण्य लाभ अर्जित किया।






Related Items
सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS