
मथुरा। यमुना छठ के पावन पर्व पर लाल यमुना भक्तों द्वारा यमुना में दूध अर्पण व चुनरी चढा यमुना पूजन किया गया। पंडितों के मंत्रोच्चारण के साथ भक्तों द्वारा गिर्राज जी मंदिर के सामने यमुना में एक सौ एक लीटर दूध चढाया गया। भक्तो के द्वारा इस पार के घाट से उस पार स्थित हंसारानी घाट तक यमुना को चुनरा उढा कर चुनरी मनोरथ बनाया गया। यमुना छठ महोत्सव में महिलाओं द्वारा भी पूजन व चुनरी ओढाई गयी। गिर्राज जी बगीची पर संध्या काल में महिलाओं द्वारा भजन संकीर्तन किया गया। भक्तो ने यमुना में दीपदान कर आरती की। गउघाट गिर्राज जी की बगीची पर धूमधाम से यमुना छठ का पर्व बनाया गया। इस अवसर पर यमुना रक्षक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संत जयकृष्ण दास, शरद व्यास, अशोक भगत जी, पुष्कर पंडित जी, मदन शर्मा, आरती व्यास, शिवानी, सौैम्या एवं समस्त लाल दरवाजा निवासी उपस्थित रहे





