
मथुरा। 66वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुलिस व प्रशासन के आलाधिकारियों द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन्स के विशाल परेड ग्राउण्ड पर विभिन्न कार्यक्रमों के अंतर्गत परेड, सलामी, झाँकियाँ, सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ साथ अन्तर्विद्यालयी नृत्य प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। जनपद के विभिन्न विद्यालयों से आये सांस्कृतिक दलों ने नृत्य संगीत प्रतियोगिता में हिस्सा लिया, जिसमें कान्हा माखन पब्लिक स्कूल के छात्र छात्राओं की बेहद आकर्षक व कलात्मक नृत्य प्रस्तुति ने निर्णायक मण्डल का मन मोह लिया एंव प्रथम स्थान प्राप्त कर विजय हासिल की। बच्चों के अद्भुत प्रदर्शन की अतिथि, दर्शक, पत्रकार व अन्य विद्यालयों के प्रतिनिधियों द्वारा भी मुक्त कण्ठ से प्रशंसा की गई। प्रथम पुरूस्कार के अंतर्गत जिला जज दिनेश कुमार सिंह व जिलाधिकारी राजेश कुमार द्वारा दल का प्रतिनिधित्व कर रहे विद्यालय के संगीत विभागाध्यक्ष आशीष कुमार अग्रवाल व श्रीमती हिमानी सारस्वत को मंच पर आमंत्रित कर विद्यालय हेतु शील्ड, नकद 5100 रूपये व सभी बच्चों हेतु प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। विद्यालय के प्राचार्य अनिल यदुवंशी द्वारा हर्ष व्यक्त करते हुए कार्यक्रम निर्देशन हेतु श्रीमती हिमानी सारस्वत, देवेन्द्र सिंह को बधाई दी व सभी छात्र छात्राओं को उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु बधाई व साधुवाद दिया और उनके उज्वल भविष्य की कामना की। गोपाल सिंह, मुकेश चैधरी, विशाल, सुनीता आदि का सराहनीय योगदान रहा।






Related Items
सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS