मथुरा। कलैक्ट्रेट व परेड ग्राउण्ड पर ध्वजारोहण के पश्चात रायफल क्लब से दौड का आयोजन भी हुआ। इस दौड में पुरूष एवं महिला तथा बच्चों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया। पुरूष वर्ग के लिए पॅंाच कि0मी0 तथा महिला वर्ग के लिए तीन कि0मी0 लम्बी दौड को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गयेगा। दौड में प्रथम द्वितीय तथा तृतीय स्थान पर आने वाले विजेताओं को पुरूषकार वितरण किया गया तथा अन्य सान्त्वना पुरूष्कार भी बच्चों को भी दिये एंव मिष्ठान आदि वितरित कर उनका हौसला बढाया गया। इस अवसर पर क्रीडा अधिकारी राजकुमार सिंह सहित विभागीय अधिकारी तथा बच्चों के अभिवावक आदि उपस्थित थे।





