मथुरा। रामलीला सभा रजि. मथुरा का रामलीला महोत्सव आज गणेश मुकुट पूजन के
साथ शुरू हुआ। श्रीकृष्ण जन्मस्थान लीलामंच पर आचार्य गोविन्द गोस्वामी
द्वारा मुकुट पूजन के बाद शहर में गणेशजी की शोभायात्रा निकाली गई तथा
रामायण के पात्रों के स्वरूपों का वर्ण बंधन किया गया। इस मौके पर
गोपेश्वर नाथ चतुर्वेदी, कन्हैयालाल बजाज, उमेश अग्रवाल पे्रेसवाले,
बनवारीलाल गर्ग सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी मौजूद रहे।





