गरीबी व बेरोजगारी देश के सामने बड़ी समस्या: राजनाथ

मंच पर राजनाथ सिंह नेहरू युवा केन्द्र के बालन्टीयर का हाथ हिलाकर अभिवादन करते हुए 

बालन्टीयर्स को स्मृति चिन्ह भेंट करते केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह 

युवा उद्योगधंधे लगा लोगों को रोजगार दें 

मथुरा। देश मे बेरोजगारी और गरीबी सवसे बडी समस्या है इनका समाधान नही हो पाया है। सभी को सरकारी नौकरी तो नही दी जा सकती युवा उद्योग व्यवसाय शुरू करे और लोगो को रोजगार दे यह बात केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने आज यहां दीनदयाल धाम में कही। 

गृहमंत्री यहां नेहरू युवा केन्द्र संगठन की राष्टकृीय पुर्नजागरण यात्रा समापन समारोह के अवसर पर देश के विभिन्न प्रांतों के एक सैकड़ा से अधिक जनपदों के गांवों से आए वालान्टीयरों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने युवाओं को उनकी ताकत का एहसास कराते हुए कहा कि भारत दुनिया का एक मात्र ऐसा देश है, जहां 65 प्रतिशत युवा शक्ति निवास करती है। उन्होंने अंगे्रजी हुकूमत के दौरान युवाओं द्वारा लड़ी गई आजादी की लड़ाई के बारे में बोलते हुए युवाओं से कहा कि चन्द्रशेखर आजाद जैसे युवा ने अंग्रेजों के छक्के छुड़ा दिए थे। यदि युवा अपनी शक्ति का उपयोग

यदि युवा अपनी शक्ति का उपयोग देश के लिए करें तो सब कुछ संभव है। देश में व्याप्त गरीबी व बेरोजगारी पर उन्होंने कहा कि सरकार इसका समाधान नहीं ढूंढ सकी है और कोई भी सरकार इससे मुक्ति नहीं पा सकती। सभी को सरकारी नौकरी तो नहीं दी जा सकती। उन्होंने केन्द्र सरकार द्वारा जारी की गई पेंशन व जनधन योजना जैसी योजनाओं की जानकारी देते हुए युवाओं से आव्हान किया कि वो इन योजनाओं को देश के 6 लाख 24 हजार गांवों में पहुंच हर व्यक्ति को इन योजनाओं की जानकारी दें। साथ ही उन्होंने युवाओं से अपने निजी उद्योग धंधे व व्यवसाय शुरू करने तथा लोगों को रोजगार देने की बात कही। इस मौके पर मौजूद केन्द्रीय खेल एवं युवा कल्याण मंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने युवाओं को नेगेटिव सोच त्यागने व अपनी शक्ति का देश के लिए प्रयोग करने की सलाह दी। 

ज्ञात रहे राष्ट्रीय पुर्नजागरण यात्रा दो अक्टूबर सन् 2014 को देश के विभिन्न प्रांतों के सौ जनपदों से शुरू हुई थी, जिनमें प्रत्येक जनपद के सौ-सौ गांव के वालन्टीयर जुटे, जो देश भ्रमण करते हुए आज यहां 25 सितम्बर को एकात्म मानव वाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्मस्थली दीनदयाल धाम नगला चन्द्रभान फरह में पहुंच समापन कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। 

इस दौरान खेल सचिव राजीव गुप्ता, संयुक्त सचिव ललित कुमार गुप्ता, नेहरू युवा केन्द्र के विष्णु दत्त शर्मा, रानी द्विवेदी, दिलावर सिंह, आदि मंचस्थ रहे। जबकि कार्यक्रम में भाजपा कार्यकारिणी के राष्ट्रीय सदस्य पूर्व मंत्री रविकांत गर्ग एवं फतेहपुर सीकरी के सांसद पुत्र रामेश्वर सिंह प्रमुख रूप से कार्यक्रम में मौजूद रहे।

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti