गांजा तस्कर पकड़े

मथुरा । अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन में चैकी प्रभारी टोल प्लाजा मांट ने बीतीरात यमुना एक्सप्रेस वे के माइल स्टोन 100 आगरा से नोएडा साइट की ओर मादक पदार्थ तस्कर गिरोह के तीन सदस्योें को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में पुलिस ने दावा किया कि ये लोग छतीसगढ के रायपुर से 2500 रूपये किलो गांजा खरीदकर लाते है और 3500-4000 रूपये किलो तक यूपी व दिल्ली में अलग-अलग जगह बेचते है। गांजा लाने क लिये लग्जरी गाड़ी का प्रयोग करते है और रास्ते में बार-बार गाड़ी की नम्बर प्लेट बदलते रहते है ताकि पुलिस न पकड़ सके। पूर्व में भी रायपुर से 100-100 किलो गांजे की खेप दिल्ली में सप्लाई कर चुके है। इस बार पार्टी से 200 किलो ग्राम का आर्डर मिला था। जिससे के लिये एक किलो माल नमूने को ले जाते समय पकड़े गये है। पकड़े गये आरोपियों में दीपांशु, तुषार और राहुल है।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti