गांधी विचार मंच द्वारा नेत्रहीनों और अपंगों को अन्नदान वितरण

मुंबई। सामाजिक संस्था "गांधी विचार मंच" के अध्यक्ष श्री मनमोहन गुप्ता द्वारा मालाड (वेस्ट) में स्टेशन के पास "अन्नदान वितरण" समारोह का आयोजन सोमवार २० अक्टूबर २०१४ किया गया था। जहाँ पर नेत्रहीनों और अपंगों को अन्नदान किया गया। इस अवसर पर मनमोहन गुप्ता ने कहा, " दिवाली के त्यौहार को देखते हुए इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। आज बहुत लोग शॉपिंग में, फटाके में और घूमने में खर्चा कर रहे हैं ,लेकिन काफी जरुरतमंद जिनके पास भोजन के भी पैसे नहीं है और इस कारण हमारा फ़र्ज़ बनता है कि ऐसे लोगों की मदद करे। इसकारण मैं लोगों से अपील करता हूँ कि वे शॉपिंग में, फटाके में और घूमने में थोड़ा ख़र्चा कम करके किसी वृद्धाश्रम, बालश्रम, विधवा आश्रम इत्यादि में जाकर कुछ दान करे या अपने आस पास के गरीबों को अन्न, वस्त्र जैसी वस्तु का दान करे। जिससे वे कम से कम त्यौहार के दिन ठीक से खाना खा सके। "

S.B.Sharma

(P.R.O.)

 

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti