गांधी विचार मंच" द्वारा २ अक्टूबर को "गांधी जयंती समारोह" मुंबई में

मुंबई। राजस्थान समाज के प्रतिष्ठित समाजसेवी और सामाजिक संस्था "गांधी विचार मंच" के अध्यक्ष श्री मनमोहन गुप्ता ने २ अक्टूबर २०१४ को "गांधी जयंती" के अवसर पर "गांधी जयंती समारोह" का आयोजन शाम ४.३० बजे  राधे माँ भवन ,सोडावाला लेन, बोरीवली (वेस्ट),मुम्बई -९२ में किया है। जहाँ पर महात्मा गांधीजी पर आधारित गीत -भजन का संगीतमय कार्यक्रम होगा और बाद में कवि सम्मलेन होगा और कई राजनेता भी इस कार्यक्रम शामिल होंगे। कार्यक्रम का संचालन गीतकार हरिश्वरचन्द्र करेंगे। गांधी विचार मंच के अध्यक्ष श्री मनमोहन गुप्ता ने सभी से निवेदन किया है कि वे कार्यक्रम में पधारकर इसे सफल बनायें।इस कार्यक्रम में प्रवेश निःशुल्क है।

 

  "गांधी विचार मंच" के उपाध्यक्ष कानबिहारी अग्रवाल, श्रीमती स्नेहलता गुप्ता, कोषाध्यक्ष अशोक सुत्राले, महामंत्री मिथलेश मिश्रा,संयोजक जयप्रकाश पाण्डेय तथा सम्पूर्ण गुप्ता परिवार ने सभी लोगों को हार्दिक आमंत्रित किया है।       

 

  Sanjay Sharma Raj

 

(P.R.O.)

 

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti