गान्धी प्रतिमा के समक्ष चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी का धरना तीसरे दिन जारी

मथुरा। दुग्ध विकास विभाग में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी डालचन्द सैनी का अधिकारियों द्वारा उत्पीड़न करने के विरोध में स्थानीय विकास वाजार में गान्धी प्रतिमा के समक्ष दिया जा रहा धरना तीसरे दिन भी जारी रहा। धरने पर बैठे कर्मचारी डालचन्द्र सैनी ने बताया कि वह दुग्ध विकास विभाग में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के रूप में कार्यरत थे, वरिष्ठ अधिकारी उन्हें निरन्तर अभद्र व्यवहार कर अपमानित करते तथा इसके वावजूद भी वह जिम्मेदारी से अपनी नौकरी कर रहे थे लेकिन इसके बाद भी अधिकारियों द्वारा 26 जनवरी 1990 को तत्कालीन उक्त दुग्ध अध्किारी द्वारा घरेलु बैगार नहीं करने से कुपित होकर गणतंत्र दिवस के दिन राष्ट्रीय ध्वज के नीचें से अभद्र व्यवहार करते हुए सार्वजनिक रूप से अपमानित कर भगा दिया। उन्होंने इसकी शिकायत उच्च अधिकारियों से की इस पर उच्च अधिकारियों द्वारा भी उन्हें न्याय नहीं मिला और उन्हें सेवाकाल समाप्त होने से नौ वर्ष पूर्व ही जबरन सेवा निवृत कर दिया गया। उन्होंने न्यायालय की पुकार राष्ट्रपति प्रधानमंत्री, ग्रहमंत्री तथा प्रदेश के राज्यपाल की। जिस पर राज्यपाल ने उत्तर प्रदेश सरकार को समस्या समाधान को लिखा परन्तु उन्हें आज तक न्याय नहीं मिल सका हैं। अब वह न्याय पाने के लिए गणतंत्र दिवस के दिन से महात्मा गान्धी की प्रतिमा के नीचें धरना प्रारंभ कर दिया हैं। उन्होंने न्याय दिलाने की गुहार लगाई हैं।

Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login