परिजनों ने अज्ञात लोगों के खिलाफ कराई रिपोर्ट
मथुरा। थाना व कस्बा बरसाना अन्तर्गत छोटा भरना गांव के रहने वाले 15 वर्षीय किशोर का शव गांव के बाहर एक कोठरी में मिला है। मंगलवार से यह किशोर गायब था। बताते है कि अपहरण के बाद उसकी हत्या की गई। परिवार के लोगों ने बताया कि गत दिन विष्णु पुत्र विनोद निवासी छोटा भरना चैकी सहार मंगलवार को धर से गोवर्धन आया था लेकिन जब वह सांय तक घर नहीं पहंुचा तो परिजनों को चिंता हुई। उन्होंने उसकी तलाश की लेकिन कही पता नहीं चला। काफी छानबीन के बाद आज बुधवार सुबह गांव किनारे सड़क पर स्थित एक कोठरी में उसका शव मिलने से पूरे गांव में सनसनी फैल गई। पुलिस भी मौके पर पहंुची है और मामले की छानबीन में जुटी है। दूसरी ओर पोस्टमार्टम गृह पर आज मृतक के परिजनों ने बताया कि कल शाम साढे पांच बजे तक विष्णु को गोवर्धन में देखा गया था। परिजनों को आशंका है कि अपहरण करने के बाद उसकी हत्या की गयी है। हालांकि यह भी कहा कि उनकी किसी से रंजिश नहीं है। उन्होंने इस संबंध में अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज करायी है।





