मथुरा। बुधवार सुबह से गायब एक युवक का शव आज गुरूवार छटीकरा रेलवे फाटक पर पड़ा मिला जिसे जीआरपी पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिये भेजा है। मिली जानकारी के अनुसार 18 वर्षीय अनूप गौतम पुत्र बाबूलाल गौतम निवासी सकना मोरा वृन्दावन बुधवार सुबह अपने घर से खेत जाने की कहकर गया था लेकिन वापिस नहीं लौटा। परिजनों ने कल पूरे दिन उसे तलाशा लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। आज सुबह छटीकरा रेलवे फाटक पर जीआरपी पुलिस ने उसके शव को कटा देखा और पोस्टमार्टम गृह भेजा। मृतक के बड़े भाई कृष्ण मुरारी ने पोस्टमार्टम गृह पर आकर मृतक की शिनाख्त की है।





