गार्ड का शव मिलने से सनसनी

गार्ड का शव मिलने से सनसनीमथुरा । राया गांव खप्पपरपुर स्थित यमुना एक्सप्रेस वे के समीप आज एक युवक का शव पड़ा मिलने की सूचना के बाद हड़कंप मच गया। मृतक बलदेव के हथकोली का रहने वाला था जो वृन्दावन के एक होटल में गार्ड की नौकरी का कार्य करता था। घटना की खबर लगने मृतक के परिवारीजन मौके पर पंहुच गये। मृतक के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं जिसके बाद परिजनों ने उसकी हत्या की आशंका जाहिर की है।

मिली जानकारी के अनुसार बलदेव के गांव हथकोली का रहने वाला 53 वर्षीय शिवकुमार पुत्र नत्थीलाल निवासी वृन्दावन के शिवम होटल पर गार्ड के रूप में कार्य करता था। आज सुबह मृतक का शव गांव खप्परपुर के पास यमुना एक्सप्रेस वे के निकट पड़ा मिला। घटना की सूचना लगते ही मौके पर पुलिस पंहुच गयी। मृतक की विक्की संख्या यूपी 85 एबी 5372 उसके शव के समीप खड़ी हुयी थी। मृतक के सिर और हाथ के नीचे चोट के निशान हैं। संभावना जताई जा रही है कि उसकी गला दबाकर हत्या की गयी है। घटना की सूचना के बाद पंहुची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा है। वहीं फौरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल की जांच की है। टीम के लोगों ने बताया कि रात्रि लगभग तीन बजे के आसपास मृतक की हत्या हुयी है। मृतक के हाथ के नीचे और सिर पर चोट के निशान मिले हैं जिनकी जांच की जा रही है। इस संबंध में मृतक के भाई ने पानीगांव निवासी राजकुमारी के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज करायी है। मृतक शिवकुमार के भाई राजन ने बताया कि छह साल पूर्व शिवकुमार ने वृन्दावन के पानीगांव पुल के पास रहने वाली राजकुमार से कोर्ट मैरिज की थी। उसने आरोप लगाया कि राजकुमारी ने ही उसकी हत्या कराई है।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti