गिरिराज जी का अभिषेक कर भरतपुर के भक्तों ने दूध धारा संग लगाई परिक्रमा

गिरिराज जी के फूल बंगला व भजन संध्या का आयोजन

गोवर्धन परिक्रमा मार्ग गिरिराज धाम में दो दिवसीय गिरिराज पूजा महोत्सव में भरतपुर से आये भक्तगण जय जयकार करते हुए

गोवर्धन। अग्रवाल मार्बल सेवा समिति भरतपुर की ओर से परिक्रमा मार्ग के गिरिराज धाम में आयोजित दो दिवसीय गिरिराज पूजा महोत्सव में धार्मिक कार्यक्रमों में भक्ति की धारा प्रवाहित हो गई। महोत्सव का समापन गिरिराज जी के अभिषेक, दूध की धारा के साथ परिक्रमा, फूल बंगला दर्शन, भजन संध्या एवं भंडारे के साथ हुआ। गिरिराज जी का अभिषेक भक्तों ने पं0 गया प्रसाद समाधि स्थल के समीप पंचामृत के साथ किया। इसके बाद दूध की धारा के साथ आन्यौर, पूंछरी, राधाकुंड, मानसी गंगा होकर संकीर्तन के बीच परिक्रमा लगाई। गिरिराज धाम स्थित मंदिर में श्रीनाथ जी की शैली में सजे गिरिराज जी को फूल बंगला अर्पित किया गया। गिरिराज जी का श्रंगार सेवायत माधव पंडित ने किया। भंडारे के आयोजन में हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण। परिक्रमा मार्ग के संतों का शॉल दुपट्टा से भव्य स्वागत किया। महोत्सव में सेवाभावी भक्त महेश अग्रवाल ने बताया कि सर्दी के मौसम में प्रभु को प्रसन्न करने के लिए महोत्सव का आयोजन किया गया। इस मौके पर डायरेक्टर नंदकिशोर शर्मा, अशोक कुमार अग्रवाल, कपूर चंद अग्रवाल, हरिओम अग्रवाल, बनवारी लाल अग्रवाल, राधेश्याम अग्रवाल, महेश चंद अग्रवाल, राहुल, गौरव, निशांक आदि थे।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS




Mediabharti