गिरिराज तलहटी में गिरिराज पर्वत धारे श्रीकृष्ण ने दिये छप्पन भोग दर्शन

गिरिराज तलहटी स्थित मुकुन्द विनोद गार्डन में गिरिराज जी के छप्पन भोग की अदभुत छटा दर्शन

भजन संध्या का आनन्द उठाते भक्त

गोवर्धन। योगीराज भगवान श्री कृष्ण के साक्षात स्वरूप बृजवासियों के ईष्ट व कलयुग के साक्षात भगवान गिर्राज महाराज की तलहटी में देवकी नन्दन भगवान श्री कृष्ण ने गिर्राज महाराज को अपनी तर्जनी उंगली पर उठाकर भव्य छप्पन भोग के साथ भक्तों दर्शन दिये। ठाकुर जी के अदभुत दर्शन कर हर कोई भक्त अपने आपको को श्री कृष्ण की भक्ति में रंगने को आतुर नजर आया। श्री कृष्ण जी ने अपने आलोकिक दर्शन भक्तों को दिये तो मानों जो दर्शन ठाकुर जी ने द्वापर में ब्रजवासियों को दिये थे। वैसे ही दर्शन साक्षात कलयुग में अपने भक्तों को दे रहे हो। 

यह नजारा था भाद्रपद की शुक्लपक्ष सप्तमी का आन्यौर परिक्रमा मार्ग स्थित मुकुन्द विनोद गार्डन में चल रहे बालाजी परिवार मण्डल के त्रिदिवसीय श्री राधाकृष्ण समागम महोत्सव का जिसमें अनेकों कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये। कार्यक्रम की शुभारंभ प्रातः गिर्राज महाराज का अभिषेक कर किया गया। अभिषेक में गिर्राज महाराज का सिंधु, चिनार ,गंगा जमुना के जल, कामधेनु गाय के दुग्ध आदि से अभिषेक से किया गया। शायं भव्य छप्पन भोग का आयोजन किया गया। छप्पन भोग में ठाकुरजी का दुग्ध देशी घी से बनाये गये नाना प्रकार के व्यंजनों से भोग लगाया गया। दर्शनों के लिए भक्तों का देर रात तक आने का क्रम जारी रहा था। छप्पन भोग की विशेषता रहीं की ठाकुर जी को इस प्रकार से सजाया गया मानों द्वापर युगीन भगभाग श्रीकृष्ण एक बार फिर से अपने भक्तों को साक्षात दर्शन दे रहे हो। कार्यक्रम में रंग विरंगी विद्युत झालरों की सजावट भी आकर्षण का केन्द्र बनी रही। वहीं रात्रि में भजन संध्या का आयोजन किया। भजन संध्या में कलाकारों द्वारा प्रस्तुत श्रीकृष्ण के भजनों ने भक्तों को इस प्रकार अपनी ओर आकर्षित कर लिया कि भक्त अपने स्थान से टच से मच होने का नाम नही ले रहे थे। बस श्री कृष्ण की भक्ति में लीन हो कर भजनों का आनन्द उठा रहे थे। वहीं मंगलवार को भव्य भण्डारे का आयोजन किया गया जिसमें साधु ब्राह्मणों सहित अनेकों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर अध्यक्ष विजय गोयल, महामंत्री सीए अजय अग्रवाल, कोषाध्यक्ष लक्ष्मी नारायण गुप्ता, संजीव सिंघल, मुकेश अग्रवाल, उपेन्द्र चैधरी, विनोद गुप्ता आदि थे।

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS




Mediabharti