
एक वाहन की चैकिंग कराते एसपी सिटी मनोज सोनकर एवं चैंिकंग करते अन्य पुलिसकर्मी

वाहन चैकिंग अभियान में महिला वाहन चालाकों को रोककर उनकी चैकिंग करती महिला आरक्षी
गोवर्धन। सूबे के पुलिस महानिदेशक के आदेशों पर प्रदेश भर में चलाये जा रहे वाहन चैकिंग अभियान के तहत जनपद भर में व्यापक स्तर पर वाहन चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में कल सांय जनपद के थाना गोवर्धन में भी व्यापक स्तर पर वाहन चैकिंग अभियान चलाया गया। गोवर्धन में चले इस अभियान के दौरान जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अखिलेश कुमार मीणा एवं अपर पुलिस अधीक्षक नगर मनोज सोनकर के निर्देशन में उपस्थित भारी संख्या में पुलिस बल ने डीग अडडा पर वाहन चैकिंग अभियान चलाया गया। दरअसल लगातार चोरी लूट और स्नैचिंग की वारदातों से थर्राये गिरिराज धाम में वाहन चैकिंग अभियान को गम्भीरता से लेते स्वयं एसएसपी ने अभियान का नेतृत्व करते हुए कड़े निर्देशन में अभियान चलाया। स्थानीय पुलिस के अपराधों के प्रति नाकाम और उदासीनता रवैये के चलते पुलिस के उच्चाधिकारियों का भी स्थानीय पुलिस से भरोसा उठ गया सा प्रतीत होता है इसीलिये यहां के वाहन चैकिंग अभियान में पारदर्शिता और कड़ाई के लिये स्वयं एसएसपी अखिलेश मीणा ने वाहन चैकिंग अभियान का नेतृत्व किया। कस्बे के राजस्थान राज्य की ओर के क्षेत्र एवं अपराधिक प्रभावों से लिप्त क्षेत्र डीग अडडा व नगला धन्नू बरसाना रोड पर ये अभियान चलाये गये। एसएसपी के अभियान से उक्त क्षेत्रों में अफरा तफरी का माहौल बन गया। पुलिस ने वाहन चैकिंग के दौरान महिला वाहन चालकों को भी नहीं बख्शा और उनके वाहनों को भी रूकवाकर वाहनों की चैकिंग के साथ ही उनके कागजात आदि चैक कर ही जाने दिया गया। इस दौरान पुलिस ने कागजात न होने के कारण दर्जनों वाहनों को सीज किया और दर्जनों वाहनों के चालान काटे। साथ ही जुर्माना अदा करने वालों से मौके पर ही जुर्माना भी वसूला गया। पुलिस की ये कार्य प्रणाली क्षेत्र में चर्चाओं का विषय बनी रही। लोगों में पुलिस के अभियान को लेकर तरह तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म रहा।






Related Items
सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS