गिरिराज परिक्रमा में इन्दौर के भक्तों ने मचाया रंगारंग फाग महोत्सव

  

रंगारंग फाग महोत्सव के रूप में इन्दौर की भक्तों मण्डली गिर्राज परिक्रमा में होली का धमाच मचाते हुए

बरसाने की लठामार होली की तर्ज पर हुरियारों को लठियाती एक युवती 

गोवर्धन। गिरिराज धाम में आज इन्दौर के सैकड़ो भक्तों ने गिरिराज महाराज की सप्तकोसिय परिक्रमा लगायी। परिक्रमार्थियों के इस दल में भक्तों ने अबीर गुलाल उडा कर परिक्रमा मार्ग को रंग गुलाल लाल कर दिया। समूची परिक्रमा मार्ग को देख ऐसा लग रहा था कि यहां स्वंय भगवान कृष्ण आज सखाओं के साथ सखियों से होली खेलने आ गये हो। होली पर यहां आयोजित होने वाले सैंकड़ों आयोजनों के बीच आज इन्दौर के इस विशाल भक्त मण्डल ने गिर्राज तलहटी को रंगीला गलियारा बना दिया। भक्तों की परिक्रमा के उमड़ें इस विशाल जन सैलाब के गुजर जाने के बाद भी समूची परिक्रमा की राहें उन्ही की होली की कहानी बयां करती नजर आयी।

बृज की होली मेें इन दिनों अबीर गुलाल से हर श्रद्वालु नहाने के लिए बेताब है। नन्दगांव और बरसाना की होली खेलने के बाद अब गिर्राज धाम में उमड़ा हुरियारे भक्तों का सैलाब हर ओर गुलाल ही गुलाल उड़ात हुआ दिखाई दिया। वहीं प्रतिवर्ष की भांति रंगा रंग फाग यात्रा लेकर मध्य प्रदेश के इन्दौर से आये श्री गिर्राज भक्त मण्डल छावनी के भक्तों ने समूूची परिक्रमा में अबीर गुलाल के ऐसे गुबार उड़ाये जिनसे समूची तलहटी के फिजां रंगीली हो गयी। ब्रज की पुरानी कहावत चरितार्था होती दिखाई दी कि उड़त गलाल लाल भये बदरा, और जग होरी पर ब्रज में होरा। भगवान श्री कृष्ण की कीड़ा स्थली में ब्रज यू ंतो होली और लीलाओं के लिए प्रसिद्व है। वहीं कोई भी भक्त ब्रज की होली बरसाना-नन्दगांव गोवर्धन मथुरा और दाऊजी की नही छोड़ना चहाता और ब्रज की होली में सरावोर होने दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, मध्य प्रदेश, राजस्थान एंव उत्तर प्रदेश के कोने कोने से ब्रज में होली खेलने अपने परिवारोें के साथ वैसे तो ब्रज में होली के बाद हुरंगा भी करीब 15 दिनों तक चलता है। ब्रज की अनूठी होली की परंम्परा को निभाने के लिए अपने परिजनों के साथ गिर्राज महाराज की नगरी गोवर्धन में बैसे भगवान श्रीकृष्ण ने अपने सखाओं के साथ सखियों से होली खेली। इंदौर से आये गिर्राज भक्त मण्डल ने पूरे परिक्रमा मार्ग में ठोल की ताल पर श्रद्वालुओं के साथ जहां अवीर गुलाल उड़ाया तो होली का अनूठा नजारा दिखाई देने लगा कुछ तो परिक्रमार्थी भक्त अपने को बचाने के लिए हाथ में लाठी लेकर किनारे हो गए,तो कुछ भक्तों ने जमकर होली का आनंद उठाया। राधे कृष्ण की भक्ती में ओतप्रोत होते हुए इन्दौर के भक्त गिर्राज परिक्रमा लगा रहे थे। वहीं भक्त एक दूजे को अवीर गुलाल लगाते चल रहे थे राधाकुण्ड गांवर्धन जतीपुरा के सैक्डों भक्तों पर होली का खुमार ऐसा चड़ा की सुबह से लेकर सांय तक अवीर गुलाल में रगे दिखे। वहीं सखियों के रंग रूप में होत प्ररोत भक्त राधे कृष्ण के गयानों पर थिरकते चल रहे थे। इन्दौर के भक्तों ने बताया कि होली से पहले एकादशी पर्व पर सैकड़ों भक्त गिर्राज महाराज की नगरी गोवर्धन में आते हैं। यहां आते ही भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति का खुमार चड़ जाता है। सप्तकोसिय परिक्रमा में ऐसा लगता है। कि स्वयं भगवान अवीर गुलाल की वर्षा कर रहे हों।

Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS




Mediabharti