
गिरिराज परिक्रमा के मुकुन्द गार्डन में आयोजित फागोत्सव में खाटू श्याम जी का सजाया फूल बंगला व छप्पन भोग दर्शन
फागोत्सव में भजन संध्या कार्यक्रम में भाव विभोर श्रद्धालु
गोवर्धन। फाल्गुन माह में उमंग, उल्लास और उत्साह में डूबे श्रद्धालुओं का सैलाब झूमता नजर आ रहा है। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच भजन संध्या की प्रस्तुति में जहां श्रद्धालु थिरकन के बीच भाव विभोर नजर आये तो दूसरी ओर फूलों की खुशबू के बीच गुलाल जल व केसर की बूंदों ने कभी कम न होने वाली मस्ती घोल दी। उड़त गुलाल लाल भये बदरा की कहावत चरितार्थ नजर आयी। ऐसा उत्साह फागोत्सव में देखा गया जहां जयपुर से हजारों की संख्या में आये श्रद्धालुओं ने रंग, गुलाल व फूलों के बीच होली खेली। परिक्रमा मार्ग के विनोद मुकुन्द गार्डन में श्री गिर्राज मित्र मंडल जयपुर की ओर से आयोजित फागोत्सव में खाटू श्याम जी के सजे फूल बंगला व छप्पन भोग के अद्भुत दर्शन देख श्रद्धालु भावविभोर नजर आये। भजन संध्या में वृंदावन की साध्वी पूनम दीदी ने फाग खेलन बरसाने आये हैं नटवर नंद किशोर के स्वरों पर लोक गीत की प्रस्तुति ने सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया। गायकी में अमित नामा जयपुर, राजू ब्रजवासी मथुरा व गोविंद शर्मा जयपुर ने होली गीत के साथ खाटू श्याम जी को अपनी भावाजंलि दी। कार्यक्रम के संयोजक उदय सिंह राठौड़ ने बताया कि जयपुर से आये भक्तों ने द्वादशम फागोत्सव में मनाया है। ब्रज की होली जैसा आनंद दुनिया में दूसरी जगह नहीं है। यही आनंद और उल्लास उन्हें इस ओर खींच लाता है। इस मौके पर कैलाश चंद शर्मा, विनोद गार्डन के प्रबंधक विनोद गुप्ता, रमाकांत शर्मा, कुसुम शर्मा, सुशील पारिक, गोपाल शर्मा, राजेन्द्र शर्मा, विपिन कुमावत, प्रकाश मिश्रा, राजकमल, मोहन लाल शर्मा, बाबूलाल अग्रवाल आदि थे।






Related Items
सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS