गीता जयंती पर हुए धार्मिक कार्यक्रम

गोवर्धन। परिक्रमा मार्ग श्री गिर्राज संत सेवाश्रम में गीता जयंती महोत्सव का समापन बुधवार को विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों के बीच श्रीराधा मोहन दास रघुनाथ सिद्ध जी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इस मौके पर हवन यज्ञ में देशी विदेशी भक्तों ने आहुति देकर पुण्य लाभ लिया। कार्यक्रम में रघुनाथ दास सिद्ध जी ने कहा कि गीता स्वयं श्रीकृष्ण की वाणी है। गीता में दुनिया का कोई ऐसा प्रश्न नहीं है जिसका कि उत्तर न हो। जगत का एक कल्याणकारी परमेश्वर रूपी ग्रंथ गीता है। इस मौके पर केशव दास, रामधन महाराज, लाल दास त्यागी बाबा, ब्रजमोहन दास, प्रकाश चंद चतुर्वेदी, केशव, मुकेश शास्त्री, आंनद वर्धन, अजीत दास, नवल दास भगत, श्रीकांत पाठक आदि थे।

 

Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login