गुजरात में निकाली गयी स्कूटर बाइक रैली

यमुना मुक्तिकरण अभियान द्वारा निकाली जाने वाली पदयात्रा को अभूत पूर्व बनाने के लिये अभियान के राजकोट की कार्यकारीणी द्वारा राजकोट में बाइक रैली निकाली गयी। अभियान के माधव भाई फिचाडिया ने बताया कि यमुना मुक्त हो इसके लिये राजकोट के वैष्णवों द्वारा आवाज उठाई जा रही है। इसके लिये एक बाईक रैली निकाली गयी जिसमें करीब 400 स्कूटर और बाइक ने भाग लिया। यह रैली विशाल थी। उपस्थित सभी वैष्णवों ने पदयात्रा में हजारों की संख्या में भाग लेने का संकल्प लिया। 

प्रचार में आयी तूफानी तेजी एक दिन में हुये 1500 पंजीकरण 

अभियान के प्रचार के लिये तय कार्यक्रम के अनुसार दिनांक 2 मार्च से प्रचार के लिये 25 प्रचार रथ रवाना हुये जिनके द्वारा गांव गांव जा यमुना मुक्ति की अलख जगाई गयीं प्रचार में आयी इस तूफानी तेजी से लोगो में खासा उत्साह और उमंग देखने को मिल रही है। प्रचार की गाडियो में अभियान के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में जा संपर्क किया गया और यात्रा में चलने के इच्छुक ब्रजवासियों से पंजीकरण फार्म भरवाये गये। प्रचार की गाडियों में गोवर्धन ब्लाक में किशन दास जी, फरह ब्लाक में गिरधारी सिंह , होडल में हंसराज, मथुरा में पंकज चतुर्वेदी, बल्देव क्षेत्र में लाल दास बाबा, अडीग क्षेत्र में निहाल सिंह तौमर, नन्दगांव क्षेत्र में विजय , छाता में राधाकिशन पंडित जी , कोसी में  महेश पंडित जी, वृन्दावन लक्ष्मीनगर में हरेश ठेनुआ जी , मांट क्षेत्र में राजकुमार उर्फ राजू भैया द्वारा प्रचार किया गया। इसके अलावा अभियान के संयोजक राधाकान्त शास्त्री एवं सहसंयोजक द्वारा भी सघन जन संपर्क किया गया।  सोमवार के प्रचार कार्यक्रम में सभी प्रचार रथों द्वारा तकरीबन 1500 पंजीकरण फार्म भरे गये। पंजीकरण फार्म भरने वाले सभी यमुना भक्तों द्वारा पदयात्रा में चलने का संकल्प लेते हुये यमुना जल लिये बिना पीछे न लौटने का संकल्प भी लिया गया। 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS

  1. Agra Battles Water Crisis As Yamuna Is Highly Polluted




Mediabharti