गुरू तेगबहादुर का बलिदान दिवस मनाया

मथुरा। आगरा रोड स्थित गुरूसिंह सभा गुरूद्वारे पर आज गुरू तेगबहादुर का बलिदान दिवस मनाया गया। उन्होंने हिंदूओं की रक्षा के लिये अपने प्राण न्यौछावर कर दिये। उनके इस बलिदान दिवस पर गुरूद्वारा में 48 घंटे का गुरूग्रंथ साहब का पाठ किया गया। इसके पश्चात सबद कीर्तन का आयोजन ज्ञानी जुगेन्द्र सिंह द्वारा कराया गया। कार्यक्रम के समापन के बाद गुरूद्वारे में आने वाले श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर गुरूद्वारा के प्रधान मलिक अरोड़ा, सतनाम सिंह, उपनाम सिंह, कमलेश अरोड़ा, राजेन्द्र सिंह, शिखा चैधरी, त्रिलोचन सिंह, इकबाल सिंह, नारद सिंह, अपर सिंह, हरपाल सिंह, कुलदीप सिंह, गंगाशरण कश्यप, चै शहीद, वीरेन्द्र अग्रवाल, काशीराम, गंभीर सिंह, रक्षपाल सिंह, सोहन सिंह सिंसौदिया, विनोद शर्मा आदि मौजूद थे।

 

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti