गुरू पूर्णिमा पर्व पर श्रद्धालुओं का आवागमन शुरू

 गोवर्धन के दानघाटी मंदिर का फाइल फोटो 

यातायात प्रबंध ढीले

मथुरा। गोवर्धन कस्बे में गुरू पूर्णिमा पर्व को लेकर श्रद्धालुओं का आवागमन शुरू हो गया है। पुलिस- प्रशासन के लोगों ने भी व्यवस्थाओं को लेकर बैठक की और जिम्मेदारियां तय कीं। 

गुरू पूर्णिमा पर्व पर भी अधिक मास जैसी व्यवस्थाएं लगती हैं। अभी तक परिक्रमा मार्ग में कोई सुधार नहीं हुआ है। गोवर्धन-दानघाटी मंदिर के समक्ष परिक्रमा मार्ग के प्रारंभ से पूर्व ही सड़क पर गिटिटयां और बालू बिखरा पड़ा है जिससे श्रद्धालुओं और खासकर दण्डवती परिक्रमा करने वाले श्रद्धालुओं को बेहद असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। रोशनी के इंतजाम तो समुचित बताये जा रहे हैं लेकिन परिक्रमा मार्ग मंे सड़क में कई जगह गडढों से यात्री रूबरू हो रहे हैं। सफाई व्यवस्था सुचारू नहीं है। जगह-जगह गंदगी के ढेर परिक्रमा में नजर आ रहे हैं। प्रशासन कल से व्यवस्थाओं में जुटेगा। अधिक मास के चलते इस बार मुडि़यापूनौ मेला पर अधिक भीड़ की संभावना नहीं लगती लेकिन कुछ कहा भी नहीं जा सकता। श्रद्धालुओं के ऊपर निर्भर करेगा कि परिक्रमा कैसी लगी? गोवर्धन के दोनों परिक्रमा क्षेत्रों मंे अभी व्यवस्थायें नाकाफी हैं जिनमें सुधार की आवश्यकता है। यातायात नियंत्रण के इंतजाम पूरी तरह चैपट हैं। चैपहिया वाहन और दुपहिया वाहनों का परिक्रमा में प्रवेश अभी भी नहीं रूक पाया है। हालांकि सुरक्षा व्यवस्था के लिए कल बड़े-बड़े दावे एसपी सिटी ने किये हैं। समय बतायेगा कि व्यवस्थायें कैसी हैं? हां इस बीच मानसी गंगा पर जरूर चाक चैबन्द प्रबंध हुए हैं। जाली और फव्वारे लगाकर दुर्घटनायें रोकने का पूरा प्रयास किया गया है। परिक्रमा मार्ग में जगह जगह स्वास्थ कैम्प लगाने की बात कही जा रही है। वहीं सीसीटीवी कैमरों से परिक्रमा मार्ग की हर गतिविधि पर नजर रखने की घोषणा की गयी है।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti