
नई दिल्ली रू जाने.माने फिल्मी गीतकारए निर्देशकए पटकथा लेखकए निर्माता और कवि गुलजार को वर्ष 2013 के लिए दादा साहेब फालके पुरस्कार से सम्मानित किया गया। दादा साहेब फालके पुरस्कार से सम्मानित होने वाले यह 45वें व्यक्ति हैं।
यह पुरस्कार भारत सरकार भारतीय सिनेमा की वृद्धि और विकास में असाधारण योगदान के लिए देती है। पुरस्कार के रुप में स्वर्ण कमलए 10 लाख रुपये नकद और शॉल प्रदान किया जाता है। सरकार की ओर से गठित जाने.माने लोगों की समिति की सिफारिश पर पुरस्कार के लिए चयन किया जाता है।
भारत की आजादी से पूर्व पंजाब में 1934 में जन्मे गुलजार ने 1956 में अपना फिल्मी जीवन शुरू किया। गीतकार के रूप में उन्हें सबसे पहले बिमल राय की फिल्म बंदिनी में काम मिला। उन्होंने सचिन देव बर्मनए सलिल चौधरीए शंकर जयकिशनए हेमंत कुमारए लक्ष्मीकांत प्यारेलालए मदन मोहनए राजेश रौशनए अनु मलिक और शंकर अहसान लॉय सहित अग्रणी संगीतकारों के साथ काम किया है।
सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय में सचिव बिमल जुल्का ने गुलजार साहब को इस यादगार अवसर बधाई दी है।






Related Items
सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS