मथुरा। सुरीर कोतवाली सुरीर अंतर्गत गांव मीरपुर में बदमाशों के आतंक से क्षेत्र के लोग परेशान हैं। बताया गया कि बदमाशों ने एक गृहस्वामी को बंधक बनाकर लाखों की नगदी लूट ली। मिली जानकारी के मुताबिक मीरपुर गांव निवासी बच्चू सिंह के निवास पर बदमाशों ने बीती रात्रि धावा बोला और जमकर मारपीट की और लूटपाट की। ये लोग पालतू जानवरों को भी बांधकर ले गये हैं। ग्रामीणों ने बताया कि हथियारों से लैस बदमाशों ने धावा बोला और गृहस्वामी को बंधक बना लिया। पूरी घटना से क्षेत्र में भय का माहौल है। इलाका पुलिस मामले की जांच कर रही है।





