मथुरा। श्रीगोपाल वैष्णव पीठ, गोपाल मंदिर के माध्यम से श्रीगोलोकवासी श्री श्री 1008 श्री विट्ठलेश जी महाराज की पुण्य स्मृति पर आयोजित तथा श्रीगोपाल वैष्णव पीठ के ब्रजयात्रा महोत्सव के 50 वर्ष पूर्ण होने पर स्वर्ण जयन्ती अमृतानन्द महोत्सव के रूप में ब्रज चैरासी कोस यात्रा का पड़ाव जतीपुरा, सुरभि कुण्ड पर विभिन्न मनोरथों के साथ हो रहा है। आज इसी क्रम में सुरभि कुण्ड मुखारबिन्द पर श्री गोपाल पीठाधीश्वर पुरूषोत्तमलाल महाराज के सान्निध्य में समस्त गोपाल भक्तों ने श्रीगिर्राज महाराज का पंचामृत अभिषेक किया तथा श्रीसूक्त, पुरू सूक्त, विष्णु सूक्त गोपाल सहस्त्रनाम सहित वैदिक मन्त्रों श्री गिर्राज महाराज का पूजन अर्चन किया। तत्पश्चात् दुग्धधारा के सहित सप्तकोसीय परिक्रमा सुरभि कुण्ड मुखारबिन्द से प्रारम्भ की। सम्पूर्ण गोवर्धन परिक्रमा क्षेत्र में पग रखने पर ही अश्वमेघ यज्ञ का फल प्राप्त होता है और जो जीव इस क्षेत्र की परिक्रमा करते हैं वह तो जनजन्मतरों से ही मुक्ति प्राप्त कर लेते हैं। ब्रज यात्रा संयोजक श्री यदुनन्दन लाला बाबा के अनुसार आज(मंगलवार) को श्री गोपाल सहस्त्रार्चन एवं कल 9 दिसम्बर को सुरभि कुण्ड पर श्री गिर्राज महाराज का छप्पन भोग उत्सव होगा। जिसमें सभी भक्त श्रद्धालु आमंत्रित हैं। गिर्राज परिक्रमा में श्रीमहाराज के परिवार से कुंजकिशोर जी भूरा बाबा, गोपाल बाबा, मकरन्द बाबा, पीयूष बाबा, हलधर बाबा सहित सैकड़ों भक्तजन सम्मिलित थे।





