गैस सिलेंडर से भरे ट्रक में शार्ट सर्किट से लगी आग

गैस सिलेंडर से भरे ट्रक में शार्ट सर्किट से लगी आगदो घंटे बाधित रहा आवागमन, मौके पर पहुंचे एसएसपी एवं एसपी सिटी 

मथुरा। आज दोपहर करीब साढे ग्यारह बजे रिफाइनरी के गेट नंबर नौ के पास गैस सिलेंडर से भरे ट्रक में आग लग गई। इसमें रखे सौ से ज्यादा गैस सिलेंडर जल गए। गनीमत थी कि यह सिलेंडर इस्तेमाल किए हुए थे और इसमें बेहद कम मात्रा में एलपीजी मौजूद था। आग की वजह से ट्रक के पास तीन दुकानें जलकर राख हो गईं। दो घंटे बाद पहुंची फायरबिग्रेड की टीम ने आग पर काबू पाया। इसकी वजह से दो घंटे तक नेशनल हाइवे नंबर-2 पर आवाजाही बाधित रही। मिली जानकारी के अनुसार मथुरा रिफाइनरी के 9 नंबर गेट के पास आगरा से खाली सिलेंडर लेकर ट्रक पहुंचा था इसी दौरान ट्रक की बैटरी से चिंगारी निकली और इसी से आग लग गई। ट्रक में मौजूद सिलेंडर इस्तेमाल किए हुए थे, लेकिन इससे बची हुई गैस लीक हो रही थी। यह ट्रक कोयला अलीपुर के केएल शर्मा का है। आग को देख अफरातफरी मच गई। गेट नं.9 के आसपास दुकानदार भागने लगे।इसी ट्रक के पास दो एलपीजी कैप्सूल टैंकर भी मौजूद थे। इसे तुरंत हटाया गया। हालांकि ट्रक के पास मौजूद तीन दुकानें आग की चपेट में आ गईं। इस अग्निकांड में कोई घायल नहीं हुआ। आग के बाद आगरा-दिल्ली नेशनल हाइवे पर ट्रैफिक रोक दिया गया। रिफाइनरी सहित फायर ब्रिगेड की गाड़ियां आग बुझाने में जुट गईं। करीब 2 घंटे बाद आग बुझ सकी। इस दौरान नेशनल हाइवे पर ट्रैफिक पूरी तरह ठप रहा। दोनों तरफ कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार युवक रौंदा, मौत

  1. ट्रक चोरी

  1. कोहरे के चलते कार घुसी ट्रक में, आधा दर्जन घायल




Mediabharti