गोकुल बैराज किसान संघर्ष समिति ने जिलाधिकारी को दिया ज्ञापन

मथुरा। गोकुल वैराज किसान संघर्ष समिति का एक प्रतिनिधि मण्डल समिति के संयोजक ठाकुर डम्बर सिंह के नेतृत्व में जिलाधिकारी से मिला और उन्हे गोकुल वैराज के अंतर्गत किसानो की भूमि का अब तक मुआवजा न मिलने की ओर ध्यान आकर्षित करते प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम ग्यारह सूत्रीय ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में प्रतिनिधि मंडल ने अवगत कराया है कि गोकुल वैराज में राजस्व ग्राम पंचायतो के 942 परिवारो की भूमि अधिकृत की गयी थी। इसके बावजूद किसान सोलह साल से मुआवजा मिलने की मांग करते आ रहे है, लेकिन उन्हें न्याय के बदले लाठी चार्ज और पुलिस के उत्पीडऩ क शिकार होना पड़ा है। ज्ञापन में गजट के अनुसार केन्द्र सरकार के भ्ूामि अधिग्रहण के आधार पर सर्किल रेट का चार गुना मुआवजा दिये जाने पिछले दिनो धरने में किसानो पर लगाये गये सभी फर्जी मुकदमे वापिस लेने। किसानो को उनकी फसल का मुआवजा दिये जाने डूब क्षेत्र व संक्रमणीय भूमि के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत की जमीन पर नवीन पट्टो पर रोक लगायी जाने की मांग की गयी है।

 

Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login