गोडसे के विचारों पर अमल कर रही है मोदी सरकार : अजीज बर्नी

 इत्तेहाद ए मिल्लत कांन्फ्रेंस में शिरकत करते शेरे ए हिंद आली जनाब अजीज बर्नी मथुरा। शहर में बीतीरात मुस्लिम समाज की जानिब से मुनाकिद (आयोजित) की गई इत्तेहाद-ए-मिल्लत कॉन्फ्रेंस में शिरकत करने आए शेरे -ए-हिंद आली जनाब अजीज बर्नी ने अपने खिताब में कहा कि इस मुल्क में जितना हक हिंदू समाज का उतना ही हक मुस्लिम समाज का है-जब हमारा मुल्क अंग्रेजो का गुलाम था। उस वक्त हिंदू-मुस्लिम इत्तेहाद (एकता) ने ही इस मुल्क को अंग्रेजो की गुलामी से आजाद कराया था आज हमारे मुल्क में फिरकापरस्त ताकते मुल्क में हिंदू मुस्लिम एकता को कमजोर कर कर अपने ना-पाक मकसद को पूरा करना चाहाते है। हमारे मुल्क महात्मा गाँधी के विचारो और आदर्शो को तस्लीम किया जाता है ना कि आजादी के मसीहा गाँधी जी के कातिल नाथूराम गोडशे के आदर्श को आज मुल्क में मोदी सरकार नाथूरामगोडशे के विचारो पर अमल कर रही है। जो हिंदुस्तान की आजादी के लिए बड़ा खतरा है।

 इस कॉन्फ्रेंस का संचालन मौलाना मकसूद अली ने किया इस मौके पर सपा विधान सभा प्रत्याशी एवं सपा महानगर अध्यक्ष डा. अशोक अग्रवाल, हनीफ भाई कमरे वाले, शरीफ भाई, हाजी इलियास, मौ. शाहिद कुरैशी, मौ. रिजवान कुरैशी, चांद कुरैशी, तनवीर आलम, अफाक आलम,मुईनअहमद, अब्दुल मलिक, इकबाल सभासद, डॉ राज, डॉ शेख, लाला आढ़ती, गुड्डू आदि दर्जनों मुस्लिम समुदाय के लोग उपस्थित रहे।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti