गोपाल यादव व सिपाही कैलाश को भारी सुरक्षा के बीच पुलिस ने किया न्यायालय में पेश

14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गये दोनो आरोपी, पुलिस अभी दोनो से करेगी पुछताछ

मथुरा। जनपद में फिल्मी स्टाईल में हुई जिला कारागार में गैगवार और उसके बाद हाईवें पर पुलिस अभिरक्षा कुख्यात अपराधी राजेश टोंटा की गोली मार कर हत्या करने के मामलें में पुलिस द्वारा गिरफ्तार किये गये मावी गिरोह के गोपाल यादव व जेल में तैनात सिपाही कैलाश गुप्ता को आज भारी पुलिस के सुरक्षा में जनपद न्यायालय में पेश किया गया। न्यायिक मजिस्टेंªट ने दोनो को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया हैं। 

प्राप्त घटनाक्रम के अनुसार विगत रात्रि आईजी सुनील गुप्ता, डीआईजी आगरा लक्ष्मी सिंह, व एसएसपी मन्जिल सैनी ने पुलिस लाइन के सभागार में आयोजित पत्रकार वार्ता में राजेश टौटा हत्याकांड में शामिल गोपाल यादव निवासी वंगाली घाट व जेल में तैनात सिपाही कैलाश गुप्ता को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा करते हुंए अवगत कराया कि गोपाल यादव ने ही योजनाबद्ध तरीके से जेल में तैनात सिपाही कैलाश गुप्ता से सम्पर्क कर उसके द्वारा जेल में निरूद्व दीपक वर्मा के पास 1 लाख 10 हजार रूपयें की नगदी तथा एक पिस्टल, एक रिवाल्वर, तथा 18 कारतूस पहुंचायें गये थे। जिसमें 20 हजार रूपयें कैलाश ने अपने हिस्सें के रख लिये और 90 हजार रूपयें वच असलाह कैलाश ने दीपक वर्मा तक पहुंचाये थे। उसके बाद जेल में गैगवार हुई जिसमें अक्षय सोलंकी की र्मौत हो गई तथा राजेश टोंटा व उसका साला राजकुमार शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसमें राजेश टोंटा को ईलाज के लिए आगरा ले जाते समय योजनाबद्ध तरीके से रास्तें में गोलिया वर्षा कर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने सिपाही कैलाश गुप्ता से रिश्वत में लिये गये 20 हजार रूपयें की नगदी बरामद की वहीं गोपाल ने एक तंमचा भी बरामद किया हैं। फिलहाल पुलिस ने राजेश टोंटा हत्याकांड का जिस नाटकीय ढंग से खुलासा किया हैं। इससे यह स्पष्ट होता है कि पुलिस द्वारा गढ़ी गई इस कहानी में काफी झोल है और अगर इस घटना की सत्यता से जाॅच की जाये तो इसमें पुलिस के कई आला अधिकारी भी नप सकते हैं।

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti