गोबिन्दराम गोयल ट्रस्ट ने कल्याणं करोति में शिविर लगा 164 मरीजों का किया उपचार

मथुरा। गोबिन्द राम गोयल चैरिटेबिल ट्रस्ट कोलकत्ता के सौजन्य से कल्याण करोति मथुरा द्वारा संचालित डा0 केएल गर्ग मैमोरियल कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण वितरण केन्द्र के संयुक्त तत्वाधान में कल्याण धाम प्रांगण में निःशुल्क पोलियों शल्य चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। शिविर में बाबा बलराम दास जी महाराज ने कहा कि आज का दिन सौभाग्य का दिन हैं। गोबिन्द राम गोयल चैरिटेबिल ट्रस्ट से सौजन्य से आयोजित इस शिविर में सैकड़ों पोलियों रोगी लाभ प्राप्त कर रहें हैं। उन्होंने कहा कि दीन हीन की सेवा से वड़कर कोई पुण्य नहीं है और दूसरों को दूख देने से बड़ा कोई अधर्म नहीं हो सकता। समाजसेवी डा. एसके. शर्मा ने कहा कि अपने लिए तो सभी करते है जो दूसरे के लिए करता है वह सच्चा मानव हैं। जो दूसरों की मदद करते है ईश्वर उनकी मदद करता हैं। पूर्व मंत्री रविकान्त गर्ग ने कहा कि नर रूपी नारायण रोगियों के शरीर में दुर्भाग्य से विकृति आ गई है इस विकृति को दूर करने के लिए कल्याण करोति पूर्ण रूप से मानवता की सेवा में लगी हैं। उधोगपति कौशल किशोर अदलक्खा ने कहा कि पीडि़त मानव सेवा से बड़ी कोई सेवा नहीं है हमारे जीवन का उद्देश्य पीडि़त मानव की सेवा होना चाहिए। डा. बीके तिवारी ने कहा कि हमारा उद्देश्य है कि पोलियों से पीडि़त विकलांग भाई अपने पैरों पर खड़ें होकर चल सकें तथा सही प्रकार से अपना जीवन यापन कर सकें। संस्था महासचिव सुनील कुमार शर्मा ने बताया कि उक्त शिविर में 164 पोलियों से पीडि़त रोगियों ने पंजीकृत कराया जिसमें जयपुर के विख्यात अस्थि रोग विशेशज्ञ डा. बीके तिवारी, व डा. आरबी शर्मा की टीम ने 76 पोलियों रोगियों के आॅपरेशन किये। रोगियों को संस्थान द्वारा पंलग विस्तर आदि की निःशुल्क सेवा प्रदान की गई। कार्यक्रम में ट्रस्टी राजेश अग्रवाल, शिवनारायण दमानी, समता अग्रवाल, धू्रव अग्रवाल, विजय भार्गव, पंकज गुप्ता, अनिल गुप्ता, नितिन भाटिया, मनोहरदास अग्रवाल, गिरधारी लाल शर्मा आदि उपस्थित थे। वहीं बेरीवाला सेवा ट्रस्ट कोलकत्ता के सौजन्य से सचल चिकित्सा वाहन ने नवम्बर व दिसम्बर माह में मौसमी बीमारी, सांस, कौयालाईस्टि बुखार, आदि रोगियों का उपचार किया। डा. बी.के. शुक्ला ने बताया कि चिकित्सा वाहन ने शेरगढ़, कराहरी, मर्गोरा, डीग, तरौली, आदि क्षेत्रों में 3051 में मरीजों का उपचार किया।

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS




Mediabharti