गोल्ड लोन के नाम पर ठगी करने वाले तीन दबोचे

मथुरा ! नकली सोने के जेवरातों के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले अन्तर्राज्यीय गिरोह के तीन सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवकों ने फिरोजाबाद, सिरसागंज में हुई लाखों की लूट के साथ-साथ भूतेश्वर स्थित एक फाइनेंस कम्पनी को ढ़ाई लाख का चूना लगाने का अरोप स्वीकारा है।

पुलिस उप महानिरीक्षक के निर्देश पर मंगलवार की सुबह फिरोजाबाद, सिरसागंज क्षेत्र में हुई ११ लाख की लूट को लेकर इंस्पेक्टर कोतवाली चन्द्रभान सिंह राठौर, धौलीप्याऊ चैकी प्रभारी विपिन कुमार, ब्रजनंदन सिंह, महेन्द्र सिंह चाहर के साथ वाहन चेकिंग में लगे थे, इसी बीच अपाछे मोटरसाईकिल संख्या यूपी८०सीबी६९१९ पर सवार तीन लोग पुलिस को देखकर भागने लगे। इंस्पेक्टर कोतवाली ने बाईके के पीछे गाड़ी लगाकर करन सिंह पुत्र बिहारीलाल निवासी शारदा बिहार कॉलोनी, जगदीशपुरा आगरा, संजीव पुत्र आनंद प्रकाश निवासी धौंतेरा, अखिलेश पुत्र संतराम निवासी नगला तुला, सिरसागंज, आगरा को पकड लिया। तलाशी में इनके पास से दो डिब्बियों में पीली धातु के आठ  कंगन और दो झुमकी बरामद हुई हैं। इंस्पेक्टर कोतवाली ने बताया कि पिछले सात दिनों में आरोपितयों ने भूतेश्वर स्थित कार्वी फाइनेंस कंपनी से ढ़ाई लाख रूपये ठगे हैं। पुलिस को इनके अन्य साथियों की तलाश है। 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti